RADA
व्यापार

सीबीडीटी ने ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की समय-सीमा 7 अक्टूबर तक बढ़ाई

नई दिल्ली। आयकर विभाग ने वित्‍त वर्ष 2023-24 के लिए ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की समय-सीमा बढ़ा दी है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) की ओर से जारी अधिसूचना में विभिन्न ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की तारीख 30 सितंबर से बढ़ाकर सात अक्टूबर कर दिया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : इन 5 जगहों पर करें भारत की अनूठी वास्तुकला का दीदार

सीबीडीटी की ओर से रविवार को जारी एक अधिसूचना के मुताबिक वित्‍त वर्ष 2023-24 के लिए विभिन्न ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की तारीख बढ़ा दी गई है। परिपत्र (सं. 10/2024, संदर्भ 225/205/2024-आईटीए-II) के अनुसार इन रिपोर्टों को दाखिल करने की समय-सीमा 30 सितंबर से बढ़ाकर 7 अक्‍टूबर, 2024 कर दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें : शाकिब अल हसन ने टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लिया

आयकर विभाग ने जारी बयान में कहा है कि आयकर अधिनियम के तहत विभिन्न ऑडिट रिपोर्ट को इलेक्ट्रॉनिक दाखिल करने में करदाताओं के समक्ष आ रही कठिनाइयों को देखते हुए सीबीडीटी ने ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की तारीख बढ़ाई है। आयकर विभाग ने करदाताओं को सलाह दी है कि वे इस विस्तारित समय-सीमा का अधिकतम लाभ उठाएं और नई नियत तारीख 7 अक्टूबर, 2024 तक अपनी ऑडिट रिपोर्ट को जमा करना सुनिश्चित करें।

ये खबर भी पढ़ें : दांतों का पीलापन आपकी मुस्कान को छिपा रहा है? जाने घरेलु उपाय – Pratidin Rajdhani

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका