टेक्नोलॉजी

बीवाईडी की ओर से भारत में कल बेहतरीन फीचर्स, रेंज के साथ नई गाड़ी लॉन्‍च होगी

नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों के सेगमेंट में निर्माताओं की ओर से लगातार नए उत्‍पादों को पेश और लॉन्‍च किए जाने का सिलसिला जारी है। इसी को आगे बढ़ाते हुए चीन की प्रमुख इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता BYD भी eMAX7 को लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही है। इस इलेक्ट्रिक एमपीवी को भारत में कल (आठ अक्‍टूबर 2024) को लॉन्‍च किया जाएगा। इसमें किस तरह के फीचर्स, रेंज को दिया जा सकता है। किस कीमत पर इसे लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
लॉन्‍च होगी BYD eMAX7
भारतीय बाजार में बीवाईडी की ओर से इलेक्ट्रिक एमपीवी सेगमेंट में कल नए वाहन को लॉन्‍च कर‍ दिया जाएगा। BYD eMAX7 के नाम से आने वाली नई इलेक्ट्रिक एमपीवी को कई बेहतरीन फीचर्स और ज्‍यादा रेंज के साथ लाया जाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कैसे होंगे फीचर्स
कंपनी की ओर से अभी फीचर्स की जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया गया है। लेकिन सोशल मीडिया पर जारी की गई कुछ फोटो में कई फीचर्स की जानकारी मिल रही है। इलेक्ट्रिक एमपीवी में पैनोरमिक सनरूफ, शॉर्क फिन एंटीना, रूफ रेल, एलईडी हेडलाइट्स, अलॉय व्‍हील्‍स की जानकारी मिल रही है। इसके अलावा एमपीवी में ADAS को भी दिया जाएगा। एमपीवी में बड़ी इंफोटेनमेंट स्‍क्रीन भी मिलेगी। साथ ही यह छह सीटों के साथ लॉन्‍च होगी।

कितनी मिलेगी रेंज
जानकारी के मुताबिक इसे दो बैटरी के विकल्‍प के साथ लॉन्‍च किया जाएगा। जिसमें 55.4 kWh और 71.8 kWh की क्षमता के विकल्‍प होंगे। इनसे एमपीवी को सिंगल चार्ज में 400 से लेकर 530 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। इसमें सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर को दिया जा सकता है जिससे इसे 161 बीएचपी की पावर मिलेगी।
जारी है बुकिंग
लॉन्‍च से पहले 21 सितंबर से ही इसके लिए बुकिंग को भी शुरू कर दिया गया है। 21 सिंतबर से ही इसे 51 हजार रुपये में बुक किया जा रहा है। आठ अक्‍टूबर तक एक हजार बुकिंग करवाने वालों को कंपनी की ओर से खास ऑफर्स और बेनिफिट्स दिए जाएंगे।
कितनी होगी कीमत
बीवाईडी की नई इलेक्ट्रिक एमपीवी को कल लॉन्‍च किया जाएगा। तभी इसकी कीमत की जानकारी मिल पाएगी। उम्‍मीद की जा रही है कि इसकी संभावित कीमत 30 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका