RADA
छत्तीसगढ़
Trending

पामलूर के जंगल में मुठभेड़, नक्सली लोकेश ढेर

सुकमा । सुकमा जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पामलूर के जंगल में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में किस्टाराम एरिया कमेटी सदस्य लोकेश मुठभेड़ में मारा गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एएसपी निखिल राखेचा ने बताया कि जिले के भेज्जी थाना क्षेत्रान्तर्गत कोंटा एवं किस्टाराम एरिया कमेटी सदस्यों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी, बस्तर फाइटर, 206 कोबरा, 208 कोबरा , 131 सीआरपीएफ, 212 सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी ग्राम डब्बाकोंटा, एंटापाड़ बुर्कलंका, पामलूर, सिंघनमड़गू व आसपास के क्षेत्र की ओर नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना हुए थे। सोमवार शाम को ग्राम पामलूर के जंगल-पहाड़ी में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक नक्सली का शव व हथियार बरामद किया गया। मुठभेड़ में मारे गये नक्सली की पहचान किस्टाराम एरिया कमेटी सदस्य लोकेश के रूप में हुई है। घटनास्थल पर तलाशी अभियान जारी है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका