
महापौर ढेबर ने दुर्गा माता प्रतिमा विसर्जन व्यवस्था देखी
दुर्गा माता प्रतिमाओं के श्रद्धापूर्ण विसर्जन हेतु भक्तजनों को अच्छा प्रबंध देने कहा
रायपुर । आज नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने महादेवघाट के समीप आदिशक्ति माता दुर्गा की प्रतिमाओं का श्रद्धापूर्वक विसर्जन हेतु भक्तगणों को दी गयी प्रशासनिक व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर ए. के. हालदार एवं कार्यपालन अभियंता अभिषेक गुप्ता की उपस्थिति में किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
महापौर एजाज ढेबर ने भक्तजनों को माता दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु श्रेष्ठ विसर्जन व्यवस्था विसर्जन कुण्ड में दिलवाने के निर्देश दिए। नगर निगम रायपुर ने विसर्जन कुण्ड स्थल पर आज 12 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से 15 अक्टूबर को सुबह 6 बजे तक 8-8 घंटे की 3 पालियों में 24 घंटे निगम अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रशासनिक ड्यूटी लगाई गयी है। स्वास्थ्य कैंप, क्रेन, फायर ब्रिगेड, होम गार्ड के जवानों,, गौतखोरों, सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, मंच, बैरीकेटिंग सहित सभी आवश्यक प्रबंध जिला, पुलिस प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन, गृह विभाग छग पावर कम्पनी के साथ मिलकर की गयी है। महापौर ने निर्देश दिए हैँ कि किसी भी श्रद्धालु माता भक्त को प्रतिमा के विसर्जन के दौरान कोई असुविधा ना हो, इसका सम्बंधित अधिकारी, कर्मचारीगण विशेष ध्यान आपस में समन्वय रखकर विशेष ध्यान रखें।


