देश-विदेश
Trending

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन अफ्रीकी देशों की यात्रा पर रवाना

नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन अफ्रीकी देशों-अल्जीरिया, मॉरिटानिया और मलावी की राजकीय यात्रा पर रविवार को रवाना हुईं। राष्ट्रपति मुर्मू 13 से 19 अक्तूबर तक इन देशों की यात्रा पर हैं। यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की इन तीन अफ्रीकी देशों की पहली यात्रा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राष्ट्रपति मुर्मु की यात्रा का पहला चरण अल्जीरिया से शुरू होगा, फिर मॉरिटानिया और मलावी में खत्म होगा। यह भारत के राष्ट्रपति की अल्जीरिया की पहली यात्रा होगी और 39 वर्षों के बाद किसी राष्ट्राध्यक्ष स्तर की यात्रा होगी। उनकी यात्रा का अगला चरण मॉरिटानिया होगा। 1960 में अपनी स्वतंत्रता के बाद से भारत से इतने उच्च स्तर के किसी व्यक्ति के इस अफ्रीकी राष्ट्र का दौरा करने का यह पहला अवसर है। इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू, मलावी के राष्ट्रपति के निमंत्रण पर 17 अक्टूबर को मलावी पहुंचेंगी। 19 अक्टूबर को वे मलावी से भारत के लिए रवाना होंगी।

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका