
सिर के बालों के बाद हिना खान की अब झड़ी पलकें भी,एक्ट्रेस ने शेयर किया इमोशनल मैसेज
नई दिल्ली। एक्ट्रेस हिना खान आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी सेहत को लेकर अपडेट शेयर करती रहती हैं। उन्हें स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर है। जब से एक्ट्रेस ने फैंस के साथ इस बात को शेयर किया है कि वह कैंसर से जूझ रही हैं, उनके चाहने वाले हर दिन इस बात की कामना करते हैं कि एक्ट्रेस जल्द से जल्द पूरी तरह से रिकवर कर लें। हिना खान ने कुछ दिन पहले ही एक पोस्ट के जरिये बताया था कि उन्हें न्यूरोपैथिक पेन है। इस कारण उनका एक ही समय पर कुछ मिनटों के लिए भी खड़े रहना मुश्किल हो गया है। वहीं, अब एक्ट्रेस ने एक अन्य पोस्ट शेयर कर बताया है कि उनकी सिर्फ एक पलक बाकी रह गई है। हिना खान ने इसकी फोटो भी शेयर की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ये खबर भी पढ़ें : सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया युवा विंग छत्तीसगढ़ इकाई की नई कार्यकारिणी का ऐलान
हिना खान की आंखों में बची सिर्फ एक पलक
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ एक्ट्रेस ने अपनी आंखों की सेल्फी पोस्ट कर दिखाया है कि सिर्फ एक पलक बची है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘ये पलकें जो मेरी आंखों का हिस्सा थीं, जो मेरी आंखों को खूबसूरत बनाती थीं…और अब मेरी एक आईलैश बची है, जो बाकी पलकों से थोड़ी ज्यादा हिम्मती निकली क्योंकि यह अब तक बची हुई है। मैं अपनी कीमोथेरैपी सेशन के आखिरी पड़ाव पर हूं और मेरी यह आखिरी पलक मेरी मोटिवेशन है। हम इस कठिन समय को भी पार कर ले जाएंगे।’
View this post on Instagram
ये खबर भी पढ़ें : एयर इंडिया के विमान को बम से उड़ाने की धमकी, फ्लाइट को दिल्ली में कराया लैंड
इसी के साथ एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उन्होंने एक दशक से भी ज्यादा समय से नकली पलकें नहीं लगाई हैं, लेकिन अब इन कारणों से शूट के लिए उन्हें ऐसा करना पड़ता है।
ये खबर भी पढ़ें : हाईवे पर गाड़ी बंद होने पर मदद कैसे लें , नोट करें हाईवे का हेल्पलाइन नंबर
हिना खान के लिए उनके फैंस ने दुआ मांगी है कि एक्ट्रेस जल्द से जल्द पूरी तरह से ठीक हो जाएं। वहीं, उनकी पोस्ट पर जूही परमार, मौनी रॉय, राखी सावंत सहित कई अन्य सेलिब्रिटीज ने कमेंट किया है।
ये खबर भी पढ़ें : कहीं खतरे में तो नहीं आपका जीमेल अकाउंट,ठगी करने के लिए AI की मदद ले रहे स्कैमर्स
