छत्तीसगढ़
Trending

 प्रधान आरक्षक की पत्‍नी व बेटी की हत्‍या मामले में लाेगाें ने आरोप‍ित का जलाया घर 

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, कानून व्यवस्था अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या मामले में सोमवार को गुस्‍साई भीड़ ने आरोपि‍त कुलदीप के घर को आग के हवाले कर दिया है। वहीं इस घटना के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया है। मौके पर पुलिस बल पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में जुटी हुई है।

उल्‍लेखनीय है क‍ि कोतवाली थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक तालिब शेख सूरजपुर रिंग रोड के पास किराए के मकान में पत्नी मेहू फैज और बेटी आलिया शेख (16 वर्ष) के साथ रह रहे थे। बीती रविवार रात प्रधान आरक्षक ​​​​​पेट्रोलिंग से वापस लौटे तो देखा कि घर खून से सना था। घर से पत्नी और बेटी गायब थी। जिनकी लाश आज सोमवार सुबह सूरजपुर से करीब तीन किलोमीटर दूर पीढ़ा गांव में नहर के पास सड़क क‍िनारे अर्धनग्न अवस्था में मिली। इस हत्याकांड में जिलाबदर रह चुके बदमाश कुलदीप साहू पर हत्या की आशंका है, क्योंकि रविवार के दिन ही उसने पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ाने की कोशिश की और खौलता तेल उड़ेल दिया था। एक आरक्षक गंभीर रूप से झुलस गया है, ज‍िसका उपचार अस्‍पताल में जारी है।

इस घटना से लोगों में भारी आक्रोश है और आरोपित की गिरफ्तारी न होने से लोग नाराज हैं। इस दौरान गुस्साई भीड़ ने आरोपित के घर और वाहनों में आग लगा दी। वहीं मौके पर पहुंचे एसडीएम जगन्नाथ वर्मा पर भी भीड़ ने हमला कर दिया, लेकिन एक पुलिसकर्मी ने उन्हें बचा लिया। वहीं मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

इस घटना पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रशासन अपनी कार्रवाई कर रही है जो भी दोषी पाया जाएगा उन पर कार्रवाई होगी। किसी को भी कानून व्यवस्था अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper