RADA
व्यापार
Trending

गाेल्ड खरीदने वालाें के लिए आज फिर खुशखबरी , सस्ता हुआ साेना, चांदी स्थिर, जानें आज का ताजा रेट

नई दिल्ली । घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। दूसरी ओर, चांदी के भाव में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। सोने की कीमत में आई गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 77,540 रुपये से लेकर 77,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : अमित चिमनानी के अभियान ‘आओ बनाए स्वस्थ छत्तीसगढ़’ के तहत रायपुर प्रेस क्लब में आयोजित हेल्थ कैंप में कई ने कराई जांच

इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 71,090 रुपये से लेकर 70,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं होने की वजह से दिल्ली सर्राफा बाजार में ये चमकीली धातु आज भी 96,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर है।

ये खबर भी पढ़ें : दशहरा सत्य सनातन जीत का- Pratidin Rajdhani

ये खबर भी पढ़ें : बेली फैट कम करने ऐसा तरीका जो किसी ने नहीं बतया – Pratidin Rajdhani

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 77,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 71,090 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 77,390 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 70,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 77,440 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 70,990 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 77,390 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 70,940 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 77,390 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 70,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : बच्चों की सुरक्षा के लिए जरूरी है टीकाकरण- Pratidin Rajdhani

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 77,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 71,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 77,440 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 70,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 77,540 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 71,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : घर में होंगे ये पौधे तो भाग जायेंगे सब बीमारियाँ – Pratidin Rajdhani

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी गिरावट की वजह से आज सोना सस्ता हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 77,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 70,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : गले की खराश को दूर करेंगे ये 5 हर्ब्स और मसाले, बाहर निकल आएगा सीने में जमा कफ

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका