RADA
छत्तीसगढ़
Trending

भाजपा भारी मतों से जीतेगी उपचुनाव : मुख्‍यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुरुवार काे हरियाणा दाैरे पर रवाना हुए। साय रायपुर के माना एयरपोर्ट पर मीड‍िया से चर्चा करते हुए कहा क‍ि रायपुर दक्ष‍िण उपचुनाव में भाजपा की जीत स‍ुन‍िश्‍च‍ित है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया युवा विंग छत्तीसगढ़ इकाई की नई कार्यकारिणी का ऐलान

इस चुनाव को एक चुनौती मानते हैं, हम सामने वाले को कभी भी कमजोर नहीं मानते हैं। रायपुर दक्ष‍िण भाजपा की पारंपर‍िक सीट है। यहां से भाजपा आठ बार से लगातार व‍िजयी हो रही है। भाजपा के वर‍िष्‍ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल अपनी जीत दर्ज की और इस बार सांसद चुने गए।

ये खबर भी पढ़ें : बेली फैट कम करने ऐसा तरीका जो किसी ने नहीं बतया – Pratidin Rajdhani

ये खबर भी पढ़ें : बच्चों की सुरक्षा के लिए जरूरी है टीकाकरण- Pratidin Rajdhani

उल्‍लेखनीय है क‍ि मुख्यमंत्री साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा हरियाणा के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री साय ने दौरे को लेकर कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में जा रहे हैं, दोनों उपमुख्यमंत्री भी साथ जा रहे हैं। शपथ के बाद प्रधानमंत्री के साथ बैठक भी है। उन्‍होंने कहा कि‍ रायपुर दक्षिण सीट भारतीय जनता पार्टी की है, बृजमोहन अग्रवाल आठ बार लगातार विजयी हुए हैं। विधानसभा चुनाव 2023 में बड़े मार्जिन से जीते हैं। निश्चित रूप से इस सीट को भाजपा भारी मतों से जीतेगी।

ये खबर भी पढ़ें : गले की खराश को दूर करेंगे ये 5 हर्ब्स और मसाले, बाहर निकल आएगा सीने में जमा कफ

चुनाव आयाेग के मुताबिक रायपुर दक्षिण विधानसभा में उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। नामांकन की प्रक्रिया 18 अक्टूबर से शुरू होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है। 28 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी। वहीं नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है।

ये खबर भी पढ़ें : बच्चों की सुरक्षा के लिए जरूरी है टीकाकरण- Pratidin Rajdhani

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका