छत्तीसगढ़
Trending

निर्वाचक नामावली की शुद्धता सुनिश्चित करने ग्राम सभाओं का आयोजन करें : निर्वाचन आयुक्त  अजय सिंह

राज्य के सभी ग्राम पंचायतों में 26 एवं 27 अक्टूबर को होगा सभा का आयोजन

रायपुर ।  राज्य निर्वाचन आयुक्त  अजय सिंह ने निर्वाचक नामावली की प्रविष्टियों की शुद्धता सुनिश्चित करने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को ग्राम सभाओं का आयोजन करने के निर्देश दिए हैं ।

उन्होंने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन के लिये प्रदेश में ग्राम पंचायतों की निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण कार्य किया जा रहा है। पुनरीक्षण कार्य हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायतों में निर्वाचक नामावली निरीक्षण के लिये 24 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक का समय निर्धारित किया गया है। राजा निर्वाचन आयुक्त  अजय सिंह ने आज शुक्रवार काे बताया कि 26 एवं 27 अक्टूबर को प्रत्येक ग्राम पंचायत में सभाओं का आयोजन किया जाकर संबंधित ग्राम पंचायत की निर्वाचक नामावली का पठन किया जावेगा। पठन के दौरान निर्वाचक नामावली के संबंध में जानकारी प्राप्त कर मतदातागण दावा आपत्ति भी प्रस्तुत कर सकेंगे। निर्वाचक नामावली की शुद्धता के लिये प्राप्त दावा आपत्तियों की जांच भी ग्राम सभा में की जा सकेगी।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button