RADA
छत्तीसगढ़
Trending

सिंधी काउंसिल के प्रदेश पदाधिकारियाें की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक रायपुर में हाेगी

 रायपुर। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई की प्रदेश पदाधिकारी की बैठक एक निजी होटल में आयोजित की गई जिसमें बहुत से निर्णय लिए गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने कहा अगली राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक रायपुर में आयोजित की जाएगी साथ में एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी । पिछले कार्यकमों की समीक्षा की गई और आने वाले आयोजन क्या-क्या होने वाले है उसको लेकर एक टीम बनाई गई। सिंधी काउंसिल के चेयरमैन संजय रहेजा ने कहा राष्ट्रीय कार्यसमिति में पूरे देश से पदाधिकारी के साथ सिंधी समाज के नामी उद्योगपति एवम बॉलीवुड से जुड़े हस्तियों का सम्मान भी रखा गया है। सिंधी काउंसिल के महामंत्री सुनील कुकरेजा ने कहा एक दीया श्रीराम के नाम को बहुत भव्य आयोजन है।

सिंधी काउंसिल के युवा विंग अध्यक्ष रवि ग्वालानी ने कहा नि:शुल्क दीया वितरण में पूज्य सभी पंचायत को निमंत्रण दिया गया है। सभी मुखी गण इसमें भाग लेंगे। आयोजन 25 से 28 अक्टूबर तक आयोजित है।  सिंधी काउंसिल के कोषाध्यक्ष विक्की लोहाना ने सब का परिचय कराया और आगे की रूपरेखा बनाई सिंधी काउंसिल महिला विंग अध्यक्ष राशि बलवानी ने कहा दीया वितरण में महिला विंग की हिस्सेदारी प्रमुखता से रहेगी और झूलेलाल जी की आरती का भी आयोजन किया गया है।

पदाधिकारी बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ, चेयरमैन संजय रहेजा, महामंत्री सुनील कुकरेजा, कोषाध्यक्ष विक्की लोहाना, युवा विंग अध्यक्ष रवि ग्वालानी, महिला विंग अध्यक्ष राशि बलवानी, डॉ. एन डी गजवानी, जितेंद्र मलघानी, कमल विधवानी, चंदन जैसिंघ, राकेश सचदेव, जीतू लोहाना, सुशील दरीरा, मनीष तलरेजा, धनेश मटलानी, महेश खिलनानी, राजेश रेलवानी, सुमित अथवानी, सूर्यांश जेठानी, अमित चेतवानी, रिया जयसिंघानी, गौतम रेलवानी, नरेश पंजवानी, निखिल मोतीरामानी, सुनील वाधवा, आशीष वासवानी , मोहित रंगलानी, सूरज जसवानी, विक्रम मंधान, विकेश डोदाई, राज कुमार मनवानी, जय रेलवानी, रितेश रंगलानी, जय नानवानी उपस्थित थे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका