RADA
उत्तराखण्ड
Trending

समाज में बेहतर कार्य करने के लिए सभी काे प्रेरित करता है ‘मन की बात’ कार्यक्रम: गणेश जाेशी

देहरादून । मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को कालीदास रोड पर स्थित मसूरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 71 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 115वां संस्करण सुना। मंत्री के साथ तमाम पार्टी कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगाें ने भी कार्यक्रम सुना।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


इस माैके पर मंत्री जाेशी ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम लोगों को नए कार्य करने और समाज के लिए अनेक कार्य करने की प्रेरणा देता है। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में आत्मनिर्भर भारत अभियान, वोकल फॉर लोकल, एनिमेशन क्रांति, साइबर अपराध से बचाव के तरीके सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हर बार की भांति इस बार भी प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में कई रोचक जानकारियां दी है। इस दौरान उन्होंने सभी से प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” काे हर बार जरूर सुनने की अपील की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, हेमराज सिंह, डॉ. श्रीवास्तव, डॉ. अमोली, मोहन बहुगुणा, अजय कुमार और प्रदीप सजवाण सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका