RADA
उत्तराखण्ड
Trending

मुख्यमंत्री धामी ने मिट्टी के खरीदे दीये और मूर्तियां

हस्त निर्मित स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय कारीगरों की ओर से बनाई गई मिट्टी के दीपक और मूर्तियां क्रय कर वोकल फॉर लोकल के संदेश को बढ़ावा देने का संदेश दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हस्त निर्मित स्थानीय उत्पादों को अधिक से अधिक क्रय कर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की सभी से अपील की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बुधवार शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दीपावली के अवसर पर सपरिवार चकराता रोड़ स्थित कुमार शॉप का भ्रमण कर स्थानीय विश्वकर्मा बंधुओं की ओर से तैयार की गई मिट्टी के दीपक और मूर्तियां क्रय कर डिजिटल भुगतान किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय स्तर पर छोटे कारीगर बड़ी मेहनत से दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुएं बनाते हैं। हाथ से निर्मित होने के चलते इन वस्तुओं की लागत अधिक आती है। उन्होंने सभी से अपील की है कि हस्त निर्मित स्थानीय उत्पादों को अधिक से अधिक क्रय करें जिससे इस पेशे से जुड़े लोगों की जीविका भी बनी रहे और स्थानीय उत्पादों को भी बढ़ावा मिले।

उन्होंने कहा कि इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए वोकल फॉर लोकल के संदेश को आत्मसात करने की भी सभी को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना विकसित भारत निर्माण का भी एक महत्वपूर्ण पहलू है। मुख्यमंत्री ने प्रकाश के पर्व दीपावली की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में उत्साह, उमंग और उजाला लाए।

इस अवसर पर महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी भी उपस्थित थे।

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका