
आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने जोनो में निर्माण कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया
सभी निर्माणों को समय सीमा में गुणवत्ता सहित पूर्ण करवाने के दिये निर्देश
रायपुर । आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने विभिन्न स्थानों में जोनो द्वारा नगर निगम के निर्माण कार्यो की प्रगति का प्रत्यक्ष अवलोकन मुख्यअभियंता यू.के. धलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर, जोन कमिश्नर अरूण ध्रुव, राकेश शर्मा, नगर निवेशक आभास मिश्रा, कार्यपालन अभियंताओं , सहायक अभियंताओं की उपस्थिति में किया एवं स्थल समीक्षा कर आवष्यक निर्देश अधिकारियों को दिये।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने नगर निगम जोन 4 के तहत श्याम प्लाजा के समीप पंडरी क्षेत्र में हाल में बनायी गयी बीटी रोड का निरीक्षण अधिकारियों सहित किया। आयुक्त ने विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यो की प्रगति की जानकारी ली । जोन कमिश्नरों एवं कार्यपालन अभियंताओं को नगर निगम क्षेत्र में निर्माणाधीन विकास एवं निर्माण कार्यो को गतिमान करके सतत माॅनिटरिंग करवाते हुए तय समय सीमा के भीतर गुणवत्ता सहित प्राथमिकता से जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।


