छत्तीसगढ़
Trending

आयुक्त  अबिनाश मिश्रा ने अवैध प्लाटिंग एवं अवैध निर्माणों पर कडी कार्यवाही करने  दिये निर्देश

रायपुर । आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त  अबिनाश मिश्रा ने राजधानी शहर रायपुर के विभिन्न स्थानों में भिन्न जोनो के क्षेत्र में पहुंचकर मुख्य अभियंता  यू.के. धलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता  राजेश राठौर, नगर निवेशक  आभास मिश्रा, जोन 4 कमिश्नर  अरूण ध्रुव, जोन 10 कमिश्नर  राकेश शर्मा, कार्यपालन अभियंता अमृत मिशन  अंशुुल शर्मा, कार्यपालन अभियंता योजना  अंशुल शर्मा,  प्रदीप यादव,   शेखर सिंह,  दिनेश सिन्हा, सहायक अभियंता  आशुतोष सिंह,  नितीष झा,  दीपक देवांगन,  योगेश यदु सहित संबंधित उपअभियंताओं की उपस्थिति में किया।

आयुक्त  अबिनाश मिश्रा ने शहर में बढ़ रही अवैध प्लाटिंग एवं अवैध निर्माण को लेकर अपनी गहन अप्रसन्नता व्यक्त की एवं सभी जोन कमिश्नरों एवं कार्यपालन अभियंताओं सहित नगर निवेश अभियंताओं को अवैध प्लाटिंग के सभी प्रकरणों में तत्काल तहसील कार्यालय से वास्तविक भूमि स्वामी की जानकारी मंगाकर नियमानुसार प्रक्रिया के तहत अवैध प्लाटिंगकर्ताओं के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही हेतु नामजद एफआईआर दर्ज करवाना एवं अवैध प्लाटिंग पर कारगर अंकुश लगाना प्राथमिकता से सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिये है। आयुक्त ने शहर में अवैध निर्माणों पर कारगर अंकुष लगाने, सभी प्रकरणों में नियमानुसार प्रक्रिया के तहत संबंधित अवैध निर्माणकर्ताओं को नोटिस देकर कडी कार्यवाही करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है।

आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान नगर निगम जोन 4 क्षेत्र के तहत रवि नगर में केनाल लिंकिंग रोड के समीप भवन स्वामी सुरेन्दर कौर मिनहास द्वारा नक्षा स्वीकृति के विपरीत निर्माण करने के प्रकरण में जानकारी लेकर तत्काल नियमानुसार नोटिस संबंधित निर्माणकर्ता को देकर कडी कार्यवाही करने एवं तत्काल स्थल पर निर्माणाधीन कार्य रूकवाने के निर्देश दिये । आयुक्त ने बोरियाखुर्द डूंडा, कमल विहार आदि क्षेत्रों का निरीक्षण कर अवैध निर्माणों के प्रकरणों की जानकारी ली एवं संबंधितों को तत्काल नोटिस देकर नियमानुसार कडी कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। आयुक्त ने न्यू स्वागत विहार में रायपुर जिला प्रशासन के आदेषानुसार आवेदन लेने उपरांत प्राप्त दावा आपत्तियों के नियमानुसार निराकरण के संबंध में कार्यवाही की प्रगति की जानकारी ली एवं जिला प्रशासन रायपुर के दिशा निर्देशअनुसार नियमानुसार प्रक्रिया के तहत आगे की कार्यवाही करने निर्देशित किया ।

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper