अपराध
Trending

दुर्ग एनकाउंटर में मारे गए अमित से पिस्टल खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर । राजधानी रायपुर के टिकरापारा थानांतर्गत पुलिस ने सोमवार को दुर्ग एनकाउंटर में मारे गए अमित से पिस्टल खरीदने के आराेप में राजा बेझर को गिरफ्तार कर लिया है।

ये खबर भी पढ़ें : Shiksha Academy द्वारा Talent Showcase Gala Event में Special Support और Bagzuru Brand के द्वारा बच्चों को Gift Hampers दिए जायेंगे

आरोपी को गिरफ्तार करने के दौरान पुलिस के कुछ जवानों को भी चोटें आईं। इस मामले में टीआई मनोज साहू के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने घेराबंदी कर राजा को गिरफ्तार किया है। टिकरापारा थाना प्रभारी के अनुसार राजा बेझर पर हत्या सहित कई धाराओं में जुर्म पहले से ही दर्ज है।

ये खबर भी पढ़ें : भारत की इन जगहों के नाम सुनपर पीट लेंगे माथा – Pratidin Rajdhani

ये खबर भी पढ़ें : नैनीताल से 170 Km दूर है इतनी शानदार जगह – Pratidin Rajdhani

जानकारी के अनुसार, आरोपित राजा बेझर ने हाल ही में दुर्ग में हुए पुलिस एनकाउंटर में मारे गए अमित से पिस्टल खरीद की थी। राजा को हाल ही में जेल से पैरोल पर छुट्टी मिली थी, लेकिन पैरोल खत्म होने के बाद भी वह वापस नहीं गया और शहर में अपनी दहशत फैला रहा था। पुलिस को लगातार इस बारे में सूचना मिल रही थी।

ये खबर भी पढ़ें : मेकाहारा हस्पताल में लगी आग कांच तोड़कर मरीज को निकाला बाहर

राजा बेझर की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस और आरोपित के बीच झड़प हो गई, जिसमें प्रधान आरक्षक महेश नेताम, आरक्षक असवन साहू, सुनील पाठक, विवेक यादव, आनंद शर्मा और रूप धुर्वेशी समेत कुछ पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Shiksha Academy द्वारा Talent Showcase Gala Event में Special Support और Bagzuru Brand के द्वारा बच्चों को Gift Hampers दिए जायेंगे

हालांकि पुलिस ने तुरंत उसे काबू किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की ओर से इस मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है और आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : वजन कंट्रोल करने में मदद करेगा जीरा , बस इस तरह करें डाइट में शामिल

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper