RADA
लाइफ स्टाइल

कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए वरदान हैं 5 सब्जियां, डाइट में शामिल करने पर मिलेंगे ढेरों फायदे

नई दिल्ली। कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के लिए जरूरी है, लेकिन इसकी अधिकता बेहद नुकसानदायक हो सकती है। जब कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है, तो यह धमनियों में जमकर दिल के दौरे और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा देता है। हालांकि, अच्छी खबर यह है कि कुछ खानपान में कुछ बदलावों से आप कोलेस्ट्रॉल को काबू में कर सकते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : भ‍ीगे हुए बादाम खाने से सेहत को मिलते हैं गजब के फायदे  

जी हां, दवाओं के अलावा एक बैलेंस डाइट और रेगुलर एक्सरसाइज इस मामले में बहुत फायदेमंद होती है। ऐसे में, क्या आपको मालूम है कि आपकी किचन में मौजूद कुछ सब्जियां कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकती हैं? जी हां, आइए यहां आपको ऐसी ही 5 सब्जियों के बारे में बताते हैं जो भरपूर मात्रा में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से रिच हैं और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में अहम भूमिका निभाती हैं।

ये खबर भी पढ़ें : कुछ लोगों को सर्दियों में तिल का सेवन नहीं करना चाहिए क्यों – Pratidin Rajdhani

गाजर

गाजर में पाए जाने वाले बायोएक्टिव कंपाउंड और घुलनशील फाइबर शरीर में कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को कम करके हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से राहत दिलाते हैं। इसके अलावा, विटामिन A से भरपूर गाजर आंखों की रोशनी और त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। आप इसे सलाद या अन्य डिशेज में शामिल करके अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : दिल्ली से शिमला कौन कौन से ट्रेन द्वारा जा सकते हैं और कितना हैं किराया – Pratidin Rajdhani

लौकी

लौकी में भरपूर मात्रा में पानी और फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को हेल्दी रखने में मदद करता है। ये पेट की सफाई करके कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाती हैं और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी काबू में रखती है। नियमित रूप से लौकी का सेवन करने से न केवल वजन कम करने में मदद मिलती है बल्कि हार्ट डिजीज के खतरे को भी कम किया जा सकता है। बता दें, यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में भी मददगार होती है।

ये खबर भी पढ़ें : इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ मेट्रो कॉरिडोर निर्माण : दिल्ली में पेड़ हटाने की प्रक्रिया शुरू, 1200 वृक्ष होंगे स्थानांतरित

टमाटर

टमाटर, लाइकोपीन से भरपूर होता है जो एक ऐसा एंटीऑक्सीडेंट है जो खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने में अहम भूमिका निभाता है। इसके अलावा, टमाटर में मौजूद फाइबर शरीर में कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को कम करता है। नियमित रूप से टमाटर या इसका जूस पीने से दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें : भारत की इन जगहों के नाम सुनपर पीट लेंगे माथा – Pratidin Rajdhani

पालक

हरी पत्तेदार सब्जियों में पालक पोषक तत्वों का खजाना होता है। यह फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है। पालक में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को हेल्दी रखने में मदद करता है और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करके हार्ट डिजीज के खतरे से भी बचाता है। इसमें मौजूद पोटेशियम और मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार होते हैं, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। इसके अलावा, पालक में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर को फ्री रेडिकल डैमेज से बचाते हैं और सूजन को कम करते हैं, जिससे कई बीमारियों से बचा जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें : Airbag Cars में बैठने पर भी ध्यान में रखे 5 बातें

ब्रोकली

ब्रोकली सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। इसमें पाया जाने वाला सल्फोराफेन नामक तत्व हमारे शरीर में मौजूद खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में अहम भूमिका निभाता है। बता दें, ब्रोकली में भरपूर मात्रा में मौजूद फाइबर भी खराब कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर निकालने में मददगार होता है। इसके अलावा, विटामिन सी और विटामिन के जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण, ब्रोकली हमारी इम्युनिटी को मजबूत बनाती है और कई बीमारियों से बचाती है।

ये खबर भी पढ़ें : 1 लीटर पेट्रोल में Hero Xtreme 125R कितना चलती है ? – Pratidin Rajdhani

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका