अपराध
Trending

नाबालिग लड़की से  रेप, आराेपी गिरफ्तार 

दुर्ग। दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामले सामने आया है । बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले नाबालिग को अपने प्रेम जाल में फंसाया, जिसके बाद उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ नागपुर ले गया। यहां अरोपी ने पीड़िता के साथ शादी के नाम पर लगातार शारीरिक संबंध बनाए इसके बाद उसे नागपुर के रेलवे स्टेशन में छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये खबर भी पढ़ें : सुरभि ज्योति की वेडिंग रेडी लुक्स Fan’s मे Viral – Pratidin Rajdhani

ये खबर भी पढ़ें : जियो के इस रिचार्ज पर 3 महीने के लिए पाएं फ्री Amazon Prime – Pratidin Rajdhani

इधर पुलिस सूत्रों कि माने तो 20 नवंबर को नाबालिग की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी जिसके बाद उसकी तलाश के समय जीआरपी से नागपुर रेलवे स्टेशन में लावारिस हालत में युवती के मिलने की जानकारी मिली।

ये खबर भी पढ़ें : 1 लीटर पेट्रोल में Hero Xtreme 125R कितना चलती है ? – Pratidin Rajdhani

इसके बाद उतई पुलिस की एक टीम 21 नवंबर को नागपुर पहुंची। यहां नागपुर की चाइल्ड केयर से लड़की को अपने सुपुर्द लिया और उसे दुर्ग लाया गया जिसके बाद थाने में लड़की को परिजनों को सौंपा दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें : भ‍ीगे हुए बादाम खाने से सेहत को मिलते हैं गजब के फायदे  

इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि आरोपी के मोबाइल की लोकेशन डुमरडीह गांव से आ रही थी तभी मुखबिर से जानकारी मिली की आरोपी निखिल कुर्रे को डुमरडीह के अपने घर में देखा गया है, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया। जहा पूछताछ करने पर उसने अपराध करना स्वीकार किया । इसके बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया  है।

ये खबर भी पढ़ें : गुरु नानक जयंती पर बंद हैं कई शहरों के बैंक

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper