
राजधानी के मार्गो को जनसुविधा हेतु कब्जा मुक्त बनाने अभियान निरंतर जारी
रायपुर । रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशानुसार राजधानी शहर रायपुर के मार्गो को जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से सुगम यातायात कायम करने मार्गो को कब्जा मुक्त करने अभियान निरंतर जारी है। आज लगातार तीसरे दिन प्रभावी तरीके से अभियान राजधानी शहर के पंडरी मार्ग में एलआईसी ऑफिस से लोधी पारा चैक तक मुख्य मार्ग के दोनो ओर चलाकर लगभग 30 से अधिक ठेला गुमटियों को हटाने की कार्यवाही अभियान पूर्वक नगर निगम के नगर निवेषक आभास मिश्रा, जोन 2 कमिश्नर डॉ. आर.के. डोंगरे, जोन 3 कमिश्नर विवेकानंद दुबे, जोन 9 कमिश्नर संतोष पाण्डेय, जोन 2, 3, 9 नगर निवेष विभाग एवं निगम मुख्यालय नगर निवेश उडनदस्ता टीम के संबंधित नगर निवेश अधिकारियों कर्मचारियों एवं पुलिस प्रशासन बल की उपस्थिति में की गई। अभियान के दौरान लगभग 15 दुकानों के सामने पंडरी मार्ग में नाले पर कब्जा कर बनाये गये पक्के अवैध पाटे थ्रीडी मशीन की सहायता से तोडकर नाले को कब्जा मुक्त कर सफाई व्यवस्था जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु कायम की गई। इससे मुख्य मार्ग में गंदे पानी की निकास व्यवस्था सुगम बनी। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन रायपुर द्वारा राजधानी शहर निगम क्षेत्र के मार्गो में अभियान नागरिको को सुगम आवागमन उपलब्ध कराने एवं मार्गो को कब्जा मुक्त करने निरंतर जारी रहेगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

