छत्तीसगढ़
Trending

भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर दी जन्मदिन की बधाई

ग्राम उमरदा में 84.10 करोड़ की लागत से प्रस्तावित एम्स के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने किया अनुरोध 

रायपुर। नई दिल्ली प्रवास के दौरान पूर्व मंत्री, विधायक व भाजपा मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
इस दौरान विधायक अजय चन्द्राकर ने कुरूद विधानसभा के ग्राम उमरदा में 84.10 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने के लिए आवश्यक निर्देश देने का अनुरोध किया। साथ ही वर्चुअल कंसल्टेशन और डायग्नोस्टिक लैब की सुविधाएं उपलब्ध कराने का आग्रह किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री  तोखन साहू जी, महासमुंद सांसद  रूपकुमारी चौधरी जी और प्रदेश उपाध्यक्ष  शिवरतन शर्मा  भी उपस्थित रहे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper