छत्तीसगढ़
Trending

निगम में ई चालान कार्यवाही का जेडएचओ को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया

रायपुर । नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम की आईटी टीम द्वारा नगर निगम के नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं पर ईचालान की कार्यवाही शीघ्र किया जाना प्रस्तावित किया गया है

सीएन्डडी वेस्ट, कचरा फैलाने सहित अन्य विषयों पर शीघ्र ईचालान की कार्यवाही किया जाना प्रस्तावित किया गया है आज नगर निगम मुख्यालय में निगम के आईटी एक्सपर्ट रंजीत रंजन ने सहायक अभियंता स्वच्छ भारत मिशन योगेश कडु की उपस्थिति में सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को ई चालान की कार्यवाही के सम्बन्ध में ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया एवं निर्देशानुसार निगम हित में इसमें आवश्यक कार्यवाही जोन कमिश्नरों के निर्देश पर करने कहा गया

 

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button