छत्तीसगढ़
Trending

आयुष्मान कार्ड कैम्प में 70 वर्ष की अधिक आयु में दिखा भारी उत्साह

रायपुर। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई एवं स्वास्थ विभाग के विशेष सहयोग से तीन स्थान में आयुष्मान कार्ड कैम्प आयोजित किया गया जिसमे 70 वर्ष की आयु से अधिक का 5 लाख का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने इस कैंप में आकर कार्ड बनवाया।ये खबर भी पढ़ें : प्रदेश में लगातार चौथे महीने महंगी हुई बिजली, उपभोक्ताओं को झटका

सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया कि 70 वर्ष से अधिक का 5 लाख का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। इसके साथ में बीपीएल कार्ड धारियों को भी 5 लाख का पूरे परिवार एवं बिना बीपीएल राशन कार्ड वाले परिवार को पचास हजार का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। बहुत सरल रूप से स्वास्थ विभाग द्वारा नि:शुल्क कार्ड बनाया गया ।ये खबर भी पढ़ें : मोटरसाइकिल की चेन को कैसे करें लुब्रिकेंट? आइए जानते हैं सही तरीका

रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने लाखेनगर सिंधी धरमशाला में कैंप का उद्घाटन किया और कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर आयुष्मान कार्ड योजना लेकर आए है। डबल इंजन की सरकार की सोच हर वर्ग का ध्यान रख रही है और इसका लाभ सभी वर्ग ले। गोदड़ीवाला धाम देवपुरी में अम्मा मीरा देवी ने कहा कि बहुत अच्छी योजना है राज्य सरकार की अब कोई भी बुजुर्ग इलाज के लिए वंचित नहीं होगा। पुराना राजेंद नगर सिंधी धरम शाला में भी कैंप लगाया गया जिसमें बड़ी संख्या पर नवजवान बुजुर्ग सभी वर्ग ने लाभ उठाया।

ये खबर भी पढ़ें : साउथ की फिल्में देखने का है मन?यह कुछ बेहतरीन मलयालम फ़िल्में – Pratidin Rajdhani

आज के आयुष्मान कार्ड कैम्प में दक्षिण विधायक सुनील सोनी, सिंधी काउंसिल प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ , अमर गिदवानी, सतीश थोरानी, डॉ. एन डी गजवानी, राजेश थोरानी, नारायण दास जादवानी, महेश पृथ्वानी, बलराम मंदानी, जय केशवानी, आकाश बजाज , पवन प्रीतवानी, हेमंत मेघानी, दीपक डोडवानी, विजय शर्मा की सक्रिय भागीदारी कैंप में थी।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper