RADA
व्यापार
Trending

प्राइमरी मार्केट में पांच कंपनियों के आईपीओ की लॉन्चिंग, बोली 13 दिसंबर तक  

नई दिल्ली। विशाल मेगा मार्ट और मोबिक्विक समेत समेत पांच कंपनियों के आईपीओ की लॉन्चिंग से प्राइमरी मार्केट में हलचल बनी हुई है। इनमें तीन कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं, जबकि दो कंपनियां एसएमई सेगमेंट की हैं। इन सभी आईपीओ में 13 दिसंबर तक पैसा लगाया जा सकेगा। इन कंपनियों के शेयरों की लिस्टिंग 18 दिसंबर को होगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : Realme 14x 5G को इंडिया में मिलेगी धामाकेदार एंट्री, देखें क्या खास होगा नए फोन में

ये खबर भी पढ़ें : बीजापुर में नक्सलियों ने की भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

आज विशाल मेगा मार्ट का 8,000 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हुआ है। ये आईपीओ 13 दिसंबर को क्लोज होगा। आईपीओ के तहत बोली लगाने के लिए 74 से 78 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 190 शेयर का है। विशाल मेगा मार्ट के शेयर भी 18 दिसंबर को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे।

ये खबर भी पढ़ें : सुषमा के स्नेहिल सृजन – बेला जूही – Pratidin Rajdhani

आज ही मोबिक्विक का 572 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुला है। इश्यू में 13 दिसंबर तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ के तहत बोली लगाने के लिए 265 से 279 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 53 शेयर का है। कंपनी के शेयरों की 18 दिसंबर को बीएसई और एनएसई पर लिस्टिंग होगी।

ये खबर भी पढ़ें : इस शादी के सीज़न में लड़कियों के लिए मेकअप टिप्स – Pratidin Rajdhani

इसी तरह साई लाइफ साइंसेज का 3,042.62 करोड़ रुपये का आईपीओ आज ओपन हुआ है। इस आईपीओ में भी 13 दिसंबर तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 522 से 549 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 27 शेयर का है। कंपनी के शेयर 18 दिसंबर को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे।

ये खबर भी पढ़ें : किसी से नहीं चल रहा मलाइका का अफेयर, एक्ट्रेस के करीबी ने बताया

आज ही सुप्रीम फैसिलिटी मैनेजमेंट का 50 करोड़ रुपये का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुला है। इस आईपीओ में भी 13 दिसंबर तक बोली लगाई जा सकेगी।

ये खबर भी पढ़ें : Gold Price Today : सर्राफा बाजार में तेजी , महंगा हुआ सोना-चांदी, जानें आज का ताजा रेट

आईपीओ के तहत बोली लगाने के लिए 72 से 76 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,600 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 16 दिसंबर को शेयरों का अलॉटमेंट किया जाएगा। कंपनी के शेयर 18 दिसंबर को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे।

ये खबर भी पढ़ें : प्रदेश के पर्यटन को मिली नई पहचान : मधेश्वर पहाड़ को मिला शिवलिंग की विश्व की सबसे बड़ी प्राकृतिक प्रतिकृति शिवलिंग होने का गौरव

इसके अलावा आज पर्पल यूनाइटेड सेल्स का 32.81 करोड़ रुपये का आईपीओ भी सब्सक्रिप्शन के लिए खुला है। इस आईपीओ में 13 दिसंबर तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ के तहत बोली लगाने के लिए 121 से 126 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,000 शेयर का है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 18 दिसंबर को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एसएमई प्लेटफॉर्म पर होगी।

ये खबर भी पढ़ें : अभिनेता सनी देओल रामायण में हनुमान के किरदार में नजर आएंगे 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका