छत्तीसगढ़
Trending

बीजापुर में नक्सलियों ने की भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

बीजापुर । छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने फरसेगढ़ थाना क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी। इसकी पुष्टि बीजापुर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने की ।

ये खबर भी पढ़ें : Realme 14x 5G को इंडिया में मिलेगी धामाकेदार एंट्री, देखें क्या खास होगा नए फोन में

ये खबर भी पढ़ें : बीजापुर में नक्सलियों ने की भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

बीजापुर पुलिस के अनुसार, कुटरू तहसील के ग्राम सोमनपल्ली निवासी भाजपा कार्यकर्ता माड़ो राम कुड़ियम का नक्सलियों ने मंगलवार देर रात अपहरण कर लिया। इसके बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

ये खबर भी पढ़ें : किसी से नहीं चल रहा मलाइका का अफेयर, एक्ट्रेस के करीबी ने बताया

सोमनपल्ली मार्ग पर आज सुबह सुबह उनका शव मिला है। पास से पर्चा बरामद हुआ है। पर्चा में उन पर नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाया है ।

ये खबर भी पढ़ें : सुषमा के स्नेहिल सृजन – बेला जूही – Pratidin Rajdhani

सप्ताह भर के भीतर बीजापुर में नक्सलियों ने पांचवी वारदात को अंजाम दिया है। सबसे पहले भैरमगढ़ और कडेर में दो पूर्व सरपंच की हत्या की।

ये खबर भी पढ़ें : Gold Price Today : सर्राफा बाजार में तेजी , महंगा हुआ सोना-चांदी, जानें आज का ताजा रेट

इसके बाद बासागुड़ा में एक महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और फिर मद्देड़ के लोडेड़ में एक अन्य महिला को मुखबिरी के शक में मौत के घाट उतारा।

ये खबर भी पढ़ें : इस शादी के सीज़न में लड़कियों के लिए मेकअप टिप्स – Pratidin Rajdhani

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button