छत्तीसगढ़
Trending

अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों ने 7 नक्सलियों को किया ढेर, सभी के शव बरामद

दंतेवाड़ा । छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के दक्षिण अबूझमाड़ इलाके में गुरुवार काे सुरक्षाबलों ने 7 नक्सलियों को मार गिराया। सभी नक्सलियों के शव भी बरामद कर लिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें : प्रदेश के पर्यटन को मिली नई पहचान : मधेश्वर पहाड़ को मिला शिवलिंग की विश्व की सबसे बड़ी प्राकृतिक प्रतिकृति शिवलिंग होने का गौरव

बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि यह एक संयुक्त ऑपरेशन है, जिसमें सभी बलों ने मिलकर नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस दाैरान उनके पास से कई ऑटोमैटिक हथियार और नक्सली सामान भी बरामद किया गया है। अभी भी मुठभेड़ जारी है। बस्तर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले यह कार्रवाई की गई है।

ये खबर भी पढ़ें : Realme 14x 5G को इंडिया में मिलेगी धामाकेदार एंट्री, देखें क्या खास होगा नए फोन में

ये खबर भी पढ़ें : बीजापुर में नक्सलियों ने की भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ट्वीट में कहा, ‘बहादुर जवानों के अदम्य साहस और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार नक्सलवाद के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध है।”

ये खबर भी पढ़ें : किसी से नहीं चल रहा मलाइका का अफेयर, एक्ट्रेस के करीबी ने बताया

दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय और नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने जानकारी दी है कि अबूझमाड़ के दक्षिणी क्षेत्र में पूर्वी बस्तर डिवीजन और इंद्रावती एरिया कमेटी के 50 से 60 नक्सलियों (माओवादियों) की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद 10 दिसंबर को नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और कोंडागांव जिले की डीआरजी टीम के साथ एसटीएफ और सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी को दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में रवाना किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें : सुषमा के स्नेहिल सृजन – बेला जूही – Pratidin Rajdhani

आज गुरुवार सुबह 3 बजे से 4 जिलों का संयुक्त नक्सल ऑपरेशन शुरू हुआ, यह अभी चल रहा है। अब तक सात वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद हो चुके हैं।

ये खबर भी पढ़ें : अभिनेता सनी देओल रामायण में हनुमान के किरदार में नजर आएंगे 

इनके पास से कई ऑटोमैटिक हथियार और नक्सली सामान बरामद किया गया है। मुठभेड़ और सर्च अभियान अभी भी जारी है। अभी भी नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच रुक–रुक कर मुठभेड़ चल रही है।

ये खबर भी पढ़ें : इस शादी के सीज़न में लड़कियों के लिए मेकअप टिप्स – Pratidin Rajdhani

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button