देश-विदेश
Trending

Breaking : दिल्ली के छह स्कूलों को बम से उड़ाने ई-मेल के जरिए धमकी

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के छह स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। यह धमकी ई-मेल के जरिए दी गई है। सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग की टीमें पहुंची। दोनों टीमें जांच कर रही हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : प्रदेश के पर्यटन को मिली नई पहचान : मधेश्वर पहाड़ को मिला शिवलिंग की विश्व की सबसे बड़ी प्राकृतिक प्रतिकृति शिवलिंग होने का गौरव

अभी तक की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले नौ दिसंबर को दिल्ली के 40 से अधिक स्कूलों को ऐसी ही धमकी दी गई थी। दावा किया गया था कि उनके कैंपस में बम लगाए गए हैं। ई-मेल में कहा गया था कि अगर बम फटे तो भारी नुकसान होगा। मेल भेजने वाले ने ब्लास्ट रोकने के एवज में 30 हजार डॉलर की मांग की थी।

ये खबर भी पढ़ें : Realme 14x 5G को इंडिया में मिलेगी धामाकेदार एंट्री, देखें क्या खास होगा नए फोन में

ये खबर भी पढ़ें : बीजापुर में नक्सलियों ने की भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

छह स्कूलों को भेजे गए ई-मेल में धमकाया गया है कि आपके स्कूल परिसर में कई विस्फोटक हैं। इस गतिविधि में एक डार्क वेब समूह और कई रेड रूम भी शामिल हैं। बम इमारतों को नष्ट करने और लोगों को नुकसान पहुंचाने के लिए काफी शक्तिशाली हैं। 13 और 14 दिसंबर (दोनों दिन) यह फट सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : सुषमा के स्नेहिल सृजन – बेला जूही – Pratidin Rajdhani

बताया गया है कि गुरुवार आधीरात बाद 12 बज कर 54 मिनट पर इन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सुबह 6 बजकर 23 मिनट पर श्रीनिवासपुरी के कैम्ब्रिज स्कूल और 6 बजकर 35 मिनट पर डीपीएस अमर कॉलोनी के स्कूल ने ई-मेल देखा।

ये खबर भी पढ़ें : इस शादी के सीज़न में लड़कियों के लिए मेकअप टिप्स – Pratidin Rajdhani

दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग के अनुसार भटनागर पब्लिक स्कूल पश्चिम विहार-2 की कॉल सबह 4ः21 बजे, कैम्ब्रिज स्कूल श्रीनिवासपुरी की कॉल सुबह 6ः23 बजे, डीपीएस ईस्ट ऑफ कैलाश की कॉल सुबह 6ः35 बजे, साउथ दिल्ली पब्लिक स्कूल डिफेंस कॉलोनी की कॉल 7ः57 बजे, दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल सफदरजंग एनक्लेव की कॉव 8ः02 बजे और वेंकटेश पब्लिक स्कूल रोहिणी की कॉल 8ः30 बजे मिली।

ये खबर भी पढ़ें : किसी से नहीं चल रहा मलाइका का अफेयर, एक्ट्रेस के करीबी ने बताया

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका