RADA
लाइफ स्टाइल

मोटापा कम करने में मददगार है स्‍ट्रॉबेरी स्‍मूदी

नई दिल्‍ली। आजकल की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में लोग अपने ल‍िए समय न‍हीं न‍िकाल पा रहे हैं। ऐसे में वे कई बीमार‍ियों की चपेट में तो आ ही रहे हैं, साथ ही मोटापे का भी श‍िकार हो रहे हैं। वजन कम करना लोगों के ल‍िए चुनौती बनता जा रहा है। इस कारण लोग डाइट प्‍लान्‍स और एक्‍सरसाइज का सहारा ले रहे हैं। इससे उन्‍हें ढेरों फायदे तो म‍िलते ही हैं। हालांक‍ि ऐसे कई ड्रि‍ंक्‍स और स्‍मूदी भी होते हैं जो वजन कम करने में मददगार हाेते हैं।
अगर आप वजन कम करने के साथ-साथ स्वाद और सेहत दोनों का मजा लेना चाहते हैं तो स्ट्रॉबेरी स्मूदी आपके ल‍िए बेस्‍ट रहेगी। ये तेजी से वजन कम करने का काम करती है। आज हम आपको अपने इस लेख में बताने जा रहे हैं क‍ि स्‍ट्रॉबेरी के क्‍या फायदे हैं। Strawberry Smoothie को कैसे बनाया जा सक‍ता है और ये कैसे वजन घटाने में मददगार है। आइए जानते हैं वि‍स्‍तार से-

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्‍ट्राबेरी स्‍मूदी बनाने के ल‍िए जरूरी सामग्री

एक कप ताजी स्ट्रॉबेरी
एक चम्मच शहद
आधा कप बादाम का दूध
एक चम्मच चिया सीड्स
आधा कप लो फैट वाली दही
ऐसे बनाएं स्‍ट्रॉबेरी स्‍मूदी

स्ट्रॉबेरी को अच्छे से धोकर काट लें। ब्लेंडर में स्ट्रॉबेरी, दही और बादाम का दूध डालकर पीस लें। एक गाढ़े बैटर की तरह ये बन जाएगा। इसमें शहद डालें। तैयार स्मूदी को एक गिलास में डालें और ऊपर से चिया सीड्स से गार्निश करें। आप चाहें तो इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स भी म‍िला सकते हैं। अगर आप सुबह इसे खाली पेट पीते हैं तो आपका तेजी से वजन कम होगा। या फ‍िर आप द‍िन में क‍िसी भी समय पी सकते हैं।

स्ट्रॉबेरी के फायदे

स्ट्रॉबेरी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और विटामिन C पाया जाता है। ये हमारी बॉडी से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है। इसके अलावा ये मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है। इसमें कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती है ज‍िस वजह से ये तेजी से वजन घटाने में सहायक है। स्ट्रॉबेरी स्मूदी की बात करें तो ये एक लो-कैलोरी वाली ड्रिंक है। इसे नाश्ते या स्नैक्स के रूप में लिया जा सकता है। अगर आप इसे अपनी डाइट में शाम‍िल करते हैं तो ये आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखती है। इससे ओवरईट‍िंग से बचा जा सकता है। कुल म‍िलाकर ये वजन कम करने के साथ-साथ सेहत के ल‍िए भी फायदेमंद है।

ध्‍यान रखें ये बातें

स्मूदी में चीनी का इस्‍तेमाल न करें।
ताजी सामग्री का ही इस्तेमाल करें।
न‍ियम‍ित रूप से इसे डाइट में शाम‍िल करें।
एक्‍सरसाइज जरूर करें।
हेल्‍दी डाइट लें।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका