उत्तराखण्ड
Trending

बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही पर बीईओ सहसपुर के खिलाफ कार्रवाई

देहरादून । रा.प्रा.वि. ईदगाह बस्ती सहसपुर में गत पांच दिसंबर को घटित हुई उस दुखद घटना में तीन छात्राएं घायल हो गईं, जिसके बाद जिलाधिकारी सविन बंसल ने बड़ी कार्यवाही की है। घटना के चार दिन बाद भी स्कूल प्रशासन और खण्ड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) द्वारा घटना की सूचना समय पर उच्च अधिकारियों तक नहीं पहुंचाने, घटना स्थल का निरीक्षण नहीं करने और विद्यालय भवन के जीर्ण-शीर्ण हालत के बावजूद कोई कदम न उठाने पर दोषी पाए गए बीईओ को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।

दरअसल, पांच दिसंबर को रा.प्रा.वि. ईदगाह बस्ती में स्कूल में पढ़ाई कर रही तीन छात्राएं घायल हो गई थीं, लेकिन इस घटना की जानकारी अधिकारियों को समय पर नहीं दी गई। इसके अलावा विद्यालय में घटित घटना के चार दिन बाद भी स्थलीय निरीक्षण नहीं किया गया। यहां तक कि प्रधानाध्यापिका ने कई बार विद्यालय भवन की जीर्ण-शीर्ण स्थिति के बारे में जानकारी दी थी, लेकिन विद्यालय को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई।

डीएम सविन बंसल ने इस लापरवाही के लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी सहसपुर को दोषी ठहराते हुए उनके खिलाफ वर्ष 2024-25 के लिए विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि के आदेश जारी किए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करना और जिम्मेदार अधिकारियों का अपने कर्तव्यों का निर्वहन न करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper