RADA
मध्यप्रदेश
Trending

सिलेंडर विस्फोट से घर में लगी आग, पति-पत्नी समेत चार की मौत

देवास । मध्य प्रदेश के देवास जिले में आज तड़के एक घर में आग लग गई। इस हादसे में दूसरी मंजिल पर सो रहे एक ही परिवार के चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना नयापुरा थाना क्षेत्र में तड़के करीब 4ः30 बजे हुई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : इस सूट को पहनकर शादी तो आपसे नजरें नहीं हटा पाएंगे लोग – Pratidin Rajdhani

 ये खबर भी पढ़ें : टॉस द कॉइन और जंगल कैंप्स इंडिया की स्टॉक मार्केट में एंट्री

बताया जा रहा है कि मकान के नीचे स्थित डेयरी में गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद आग लग गई। पहली मंजिल पर डेयरी प्रोडक्ट्स रखे थे, जिससे आग बेकाबू हो गई और दूसरी मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया।

ये खबर भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ के क्रांतिकारी संत गुरू घासीदास

स्थानीय लोगों के अनुसार, घर में रखे गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ । सूचना मिलने पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड कर्मचारी दूसरी मंजिल पर सो रहे परिवार के रेस्क्यू में जुटे , लेकिन ऊपर जाने का रास्ता सकरा होने से टीम रेस्क्यू नहीं कर पाई। जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद मौके पर पहुंचे।

ये खबर भी पढ़ें : रियलमी का ये Ultra फोन भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च

पुलिस अधीक्षक गेहलोद ने बताया कि हादसे में दिनेश कारपेंटर (35), उनकी पत्नी गायत्री कारपेंटर (30), बेटी इशिका (10) और बेटे चिराग (7) की मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें : Brown Rice से बनाएं ये टेस्टी डिशेज, नहीं पडे़गा स्वाद और सेहत के बीच चुनना

उन्होंने बताया कि नयापुरा में डेयरी संचालक दिनेश कारपेंटर की दुकान नीचे थी और उनका परिवार ऊपर रहता था। आग लगने के दौरान दिनेश कारपेंटर और उनका परिवार घर में मौजूद था।

ये खबर भी पढ़ें : भारत के कुछ ऐसे शहर जो प्राचीन ऐतिहासिक काल से आज भी मौजूद हैं – Pratidin Rajdhani

अभी पुलिस की टीम मौके पर है। फॉरेंसिक टीम के साथ मिलकर आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। ऐसी संभावना है कि कुछ इंफ्लेमेबल मटेरिल फर्स्ट फ्लोर पर स्टोर करके रखा गया था, इसकी जांच जारी है।

ये खबर भी पढ़ें : सुषमा के स्नेहिल सृजन – प्रेम राग – Pratidin Rajdhani

ये खबर भी पढ़ें : तीसरे सप्ताह में ‘पुष्पा-2’ की कमाई में आई कमी

नगर निगम दमकल विभाग के अभिनव चंदेल ने बताया कि सुबह 4:48 बजे नयापुरा क्षेत्र में आर्यन मिल्क कॉर्नर पर एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट होने की सूचना मिली । मौके पर हमारी तीन फायर बिग्रेड पहुंची। रेस्क्यू कर एक पुरुष, एक महिला और दो बच्चों का शव निकाला। सिंगल रास्ता होने से इसमें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें :Breaking :सांसद  बृजमाेहन  अग्रवाल  ने  परिवार  के  साथ  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र  माेदी  से की  साैजन्य  मुलाकात 

रास्ते पर मलबा पड़ा होने से आग बुझाने और रेस्क्यू कार्य में दिक्कत हुई। मिल्क कॉर्नर में जहां ब्लास्ट हुआ, वहां एलपीजी सिलेंडर मिला है। मौके पर अन्य एलपीजी सिलेंडर भी रखे थे। पहली मंजिल पर भी डेरी प्रोडक्ट भी रखे हुए थे।बताया जा रहा है कि दिनेश कारपेंटर मूल रूप से देवास जिले के बजेपुर गांव विजयागंज मंडी रोड के रहने वाले थे।

ये खबर भी पढ़ें : Realme 14x 5G को इंडिया में मिलेगी धामाकेदार एंट्री, देखें क्या खास होगा नए फोन में

वह नयापुरा में पिछले डेढ़ साल से पत्नी और दो बच्चों के साथ किराये परे रह रहे थे। वह यहां करीब सात साल से दूध डेयरी संचालित कर रहे थे। उनकी बेटी इशिका चौथी और चिराग पहली कक्षा में पढ़ रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें :Breaking :सांसद  बृजमाेहन  अग्रवाल  ने  परिवार  के  साथ  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र  माेदी  से की  साैजन्य  मुलाकात 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका