छत्तीसगढ़
Trending

राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम अंतर्गत रायपुर शहर स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक 30 दिसंबर को

रायपुर। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशन में गठित रायपुर शहर स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक 30 दिसंबर को रायपुर नगर निगम मुख्यालय में आहूत की गई है। बैठक सोमवार दोपहर 12 बजे होगी।

बैठक में रायपुर, बीरगांव नगर निगम आयुक्त, संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन, क्षेत्रीय अधिकारी, पर्यावरण संरक्षण मंडल, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक-यातायात, खाद्य नियंत्रक रायपुर, कार्यपालन अभियंता स्वच्छ भारत मिशन, कार्यपालन अभियंता 15वें वित्त आयोग, कार्यपालन अभियंता उद्यान व नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी शामिल होंगे।

बैठक में भारत सरकार के निर्देशों के अनुरूप राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु विस्तृत चर्चा होगी एवं भावी रणनीति तैयार होगी।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper