RADA
मध्यप्रदेश
Trending

 मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, तीन की मौत, 14 घायल   

उज्जैन । मध्य प्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। आए दिन हाे रहे सड़क हादसाें में लाेग अपनी जान गवां रहे है। ताजा मामला उज्जैन जिले का है, जहां मंगलवार सुबह मजदूरों से भरा पिक-अप वाहन अनियंत्रित हाेकर पलट गया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि करीब 14 लाेग घायल हुए हैं। घायलों में पांच की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल से रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज महिदपुर में चल रहा है।

जानकारी अनुसार घटना महिदपुर रोड के पास डेलची गांव में सुबह करीब 8:30 बजे की है। मजदूरों को लेकर रतलाम जा रही पिकअप स्पीड तेज होने के चलते अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे ऊतरकर पलट गई। हादसे के बाद मजदूर पिकअप के नीचे दब गए। हादसे के समय पिकअप में 24 लोग सवार थे। घटना के बाद चालक माैके से फरार हाे गया। घटनास्थल पर मौजूद लोग मदद के लिए पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पिकअप के नीचे दबने से कंचन बाई (45), जसोदा बाई (35) और बाला राम (15) की मौत हो गई। माया बाई, रेखा बाई, पायल बाई, रम्भा बाई को गंभीर हालत में उज्जैन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंजू बाई, हेमा बाई, साजन बाई, लक्ष्मी बाई, डाली बाई, रेखा बाई, ललिता बाई, रम्भा बाई, कमला बाई, उमराव बाई, सुगन बाई और रुक्मा बाई को महिदपुर के अस्पताल हैं। सभी महिलाएं मजदूर थीं और सुबह के समय खेतों में मटर तोड़ने के लिए अन्य गांवों में जा रही थीं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका