RADA
जॉब - एजुकेशन

जेईई की तरह नीट यूजी परीक्षा भी ऑनलाइन एवं दो चरणों में हो सकती है आयोजित

नई दिल्ली। मेडिकल में दाखिले से जुड़ी परीक्षा नीट-यूजी (नेशनल एलिजबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट- अंडर ग्रेजुएट) में इस साल कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : सुषमा के स्नेहिल सृजन – हिन्दी – Pratidin Rajdhani

जिसमें इस परीक्षा को आनलाइन के साथ जेईई की तरह ही दो चरणों में चरणों में कराया जा सकता है। इसमें पहला स्तर प्रारंभिक और दूसरा स्तर मुख्य परीक्षा का हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें : आलिया भट्ट ने थाईलैंड वेकेशन से शेयर की फोटो, बिकिनी में ढाया कहर

मौजूदा समय में आइआइटी में दाखिला भी जेईई मेन व एडवांस परीक्षाओं के जरिए ही होता है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पिछले दिनों जेईई मेन व यूजीसी नेट परीक्षाओं की तरह मेडिकल में दाखिले से जुड़ी परीक्षा नीट-यूजी को भी आनलाइन कराने के संकेत दिए थे। साथ ही कहा था कि इसे लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ उनकी कई दौर की बैठक हुई है।

ये खबर भी पढ़ें : सर्दियों में कार स्‍टार्ट में आने वाली परेशानी से कैसे बचें

वैसे भी नीट-यूजी को लेकर इस बार शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्रालय से लेकर एनटीए तक सभी इसलिए भी सक्रिय है क्योंकि पिछली बार इसी परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर देश भर में बड़ा हंगामा हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें : Philips TAT1169 रिव्यू: कैसे हैं फिलिप्स के ये ईयरबड्स

इस दौरान एनटीए ने ग्रेस मार्क देने जैसी अपनी गलतियों को मानकर ऐसे छात्रों की फिर से परीक्षाएं कराई थी। वहीं कई जगहों पेपर लीक के भी मामले सामने आए थे। इस दौरान यह पूरा विवाद सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा था।

ये खबर भी पढ़ें : मन को तरोताजा कर देगी हरी-भरी वादियों में बहने वाली नरहरा जलप्रपात

इसके बाद ही शिक्षा मंत्रालय ने एनटीए में सुधार को लेकर इसरो के पूर्व प्रमुख डा के राधाकृष्णन की अगुवाई में एक हाईपावर कमेटी गठित की थी। जिसके नीट- यूजी सहित दूसरी सभी परीक्षाओं में सुधार को लेकर कई अहम सुझाव दिए है। कमेटी की इन सभी सिफारिशों से सुप्रीम कोर्ट को भी अवगत कराया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : स्क्विड गेम सीजन 3 अपडेट:नेटफ्लिक्स ने गलती से रिलीज की तारीख – Pratidin Rajdhani

हाईपावर कमेटी ने अपनी सिफारिशों में नीट-यूजी को लेकर भी कई अहम सुझाव
एनटीए में सुधार को लेकर गठित इस हाईपावर कमेटी ने अपनी सिफारिशों में नीट-यूजी को लेकर भी कई अहम सुझाव दिए है। जिसमें नीट-यूजी को कई चरणों में कराने की संभावनाओं पर काम की जरूरत बताई थी।

ये खबर भी पढ़ें : DIY कोलेजन है क्या?कुछ बातें जो आपको जाननी चाहिए – Pratidin Rajdhani

साथ ही सुझाया है कि इसमें प्रत्येक चरण पर स्कोर, रैंकिंग और प्रयासों की संख्या आदि को शामिल किया जा सकता है। मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के मुताबिक फिलहाल नीट- यूजी को दो चरणों में कराने को लेकर गंभीर चर्चा चल रही है। जल्द ही इस पर अंतिम फैसला हो जाएगा। गौरतलब है कि नीट-यूजी 2024 में 23 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था।

ये खबर भी पढ़ें : 124.7cc इंजन के साथ हीरो स्प्लेंडर 125 बनी नई बेस्ट माइलेज बाइक – Pratidin Rajdhani

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका