देश-विदेश
Trending

दिल्ली में रेप-मर्डर और छेड़छाड़ की घटनाओं में आई कमी, आंकड़े जारी 

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव में विपक्ष द्वारा अपराध को मुद्दा बनाने के बाद दिल्ली पुलिस ने क्राइम के आंकड़े जारी किए हैं। इसके अनुसार साल 2023 की तुलना में 2024 में गंभीर किस्म के अपराधों में कमी आई है। स्ट्रीट क्राइम (सड़क पर होने वाले अपराध) झपटमारी के मामलों में भी कमी आई हैं। वाहन चोरी का ग्राफ भी गिरा है।

ये खबर भी पढ़ें : आलिया भट्ट ने थाईलैंड वेकेशन से शेयर की फोटो, बिकिनी में ढाया कहर

ये खबर भी पढ़ें : Philips TAT1169 रिव्यू: कैसे हैं फिलिप्स के ये ईयरबड्स

पुलिस के अनुसार 2023 के मुकाबले 2024 में कई प्रमुख अपराधों में गिरावट आई है। हालांकि कुछ अपराधों की संख्या स्थिर रही है। इसके बावजूद कुल मिलाकर अपराध दर में सुधार दर्ज हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें : 124.7cc इंजन के साथ हीरो स्प्लेंडर 125 बनी नई बेस्ट माइलेज बाइक – Pratidin Rajdhani

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 2024 में डकैती के मामले 29 पर स्थिर रहे, वर्ष 2023 में भी डकैती के इतने ही मामले दर्ज किए गए थे। हालांकि हत्या जैसे बड़े अपराध के मामलों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। 2023 में जहां 506 हत्याएं दर्ज की गई थीं, वहीं, 2024 में यह संख्या घटकर 504 रह गई।

ये खबर भी पढ़ें : DIY कोलेजन है क्या?कुछ बातें जो आपको जाननी चाहिए – Pratidin Rajdhani

लूट के मामलों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। वर्ष 2023 में 1654 मामले दर्ज किए गए थे जबकि 2024 में यह संख्या घटकर 1510 रह गई। दुष्कर्म के मामलों की बात करें तो इनमें भी कमी आई है। वर्ष 2023 में 2141 मामले दर्ज हुए थे जबकि 2024 में यह संख्या घटकर 2076 रह गई। महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में भी कमी आई है।

ये खबर भी पढ़ें : स्क्विड गेम 2 का आ गया है नया सीज़न! क्या है नया इस बार – Pratidin Rajdhani

2023 में 2345 मामले दर्ज हुए थे और 2024 की बात करें तो ये घटकर 2037 हो गए। इसी क्रम में वाहन चोरी के मामलों में मामूली गिरावट दर्ज की गई। 2023 में 40,045 मामले दर्ज हुए थे और 2024 में यह संख्या 39,976 रह गई।

ये खबर भी पढ़ें : सुषमा के स्नेहिल सृजन – हिन्दी – Pratidin Rajdhani

अपराधों में सबसे बड़ी कमी की बात करें तो चोरी के मामले में काफी सुधार हुआ है। 2023 में 1 लाख 58 हजार 965 मामले दर्ज किए गए थे लेकिन 2024 में यह संख्या घटकर 1 लाख 17 हजार 563 रह गई। यह गिरावट पुलिस की गश्त और सतर्कता अभियान का परिणाम हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें : मन को तरोताजा कर देगी हरी-भरी वादियों में बहने वाली नरहरा जलप्रपात

सड़क हादसे के आंकड़े चिंताजनक जरूर रहे। वर्ष 2023 में जहां 1432 लोगों की सड़क हादसे में मौत हुई थी वहीं 2024 में यह संख्या बढ़कर 1504 हो गई।

ये खबर भी पढ़ें : सुषमा के स्नेहिल सृजन – हिन्दी – Pratidin Rajdhani

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button