छत्तीसगढ़

राजिम कुंभ कल्प का आगाज : बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

राजिम। आस्था और विश्वास का महापर्व मकर संक्रांति का पर्व छत्तीसगढ़ के प्रयाग राजिम में भी हर्षोल्लास से मनाया गया। कड़ाके की ठंड में भी भक्तों की आस्था कम नहीं हुई।

ये खबर भी पढ़ें : सुषमा के स्नेहिल सृजन – हिन्दी – Pratidin Rajdhani

सुबह साढ़े 3-4 बजे से ही राजिम के त्रिवेणी संगम में दूर-दूर से पहुंच कर स्नान-दान कर रहे हैं। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में बालू से शिवलिंग का निर्माण कर शिव जी की पूजा-अर्चना कर पवित्र संगम में दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद भगवान श्री राजीव लोचन और कुलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की।

ये खबर भी पढ़ें : आलिया भट्ट ने थाईलैंड वेकेशन से शेयर की फोटो, बिकिनी में ढाया कहर

19 साल बाद बना अद्भुत संयोग

माघ माह की प्रतिपदा तिथि में मंगलवार को मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जा रहा है। सूर्य जब धनु राशि से निकल कर मकर राशि में प्रवेश करता है इस संक्रांति को ही मकर संक्रांति कहते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : सर्दियों में कार स्‍टार्ट में आने वाली परेशानी से कैसे बचें

पंचांग और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 19 साल बाद इस बार मकर संक्रांति पर भौम पुष्प का अद्भुत संयोग बनने जा रहा है। माघ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा है, मकर संक्रांति पर सबसे पहले पुनर्वसु नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इसके बाद पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग है।

ये खबर भी पढ़ें : Philips TAT1169 रिव्यू: कैसे हैं फिलिप्स के ये ईयरबड्स

त्रिवेणी संगम पर स्थित है राजिम

यूपी में हो रहे महाकुंभ न जा पाने वाले भक्तों ने राजिम कल्प कुंभ में शामिल होने की बात कही है। राजधानी से 45 किमी दूरी पर गरियाबंद के अंतर्गत आने वाले राजिम में तीन नदियों पैरी, सोंधुर और महानदी का संगम है।

ये खबर भी पढ़ें : DIY कोलेजन है क्या?कुछ बातें जो आपको जाननी चाहिए – Pratidin Rajdhani

नदी के बीचों बीच कुलेश्वर महादेव मंदिर है। वनवास काल के दौरान माता सीता ने इस मंदिर में शिवलिंग की स्थापना की थी। 12 फरवरी से राजिम में कल्प कुंभ का शुभारंभ हो गया है। शिवरात्रि तक चलने वाले कल्प कुंभ के कल्पवास का आगाज हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें : 124.7cc इंजन के साथ हीरो स्प्लेंडर 125 बनी नई बेस्ट माइलेज बाइक – Pratidin Rajdhani

Back to top button
📰 E-Paper