RADA
छत्तीसगढ़

ईडी ने लखमा को किया गिरफ्तार, पेशी की तैयारी

रायपुर। शराब घोटाला मामले में ED ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश लखमा को गिरफ्तार कर लिया है। इस घोटाले में पिता-पुत्र की संलिप्तता सामने आने के बाद उनकी गिरफ्तारी हुई है। ईडी ने दोनों को आज ही कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर ली है। संभावना है कि ईडी अदालत से दोनों की रिमांड की मांग कर सकती है। कवासी लखमा से इससे पहले 2 बार ​​​​ED के अधिकारियों ने पूछताछ की थी। ED ऑफिस जाते समय लखमा ने कहा था कि, आज पूछताछ के बुलाया गया था, इसलिए आया हूं। देश कानून के हिसाब चलता है, अगर कानून के हिसाब से बुलाएंगे, तो मैं 25 बार आऊंगा। ED के अधिकारी जो सवाल करेंगे, उसका जवाब दूंगा और उनका सम्मान करुंगा। इससे पहले, ईडी ने कवासी लखमा और हरीश से कई चरणों में पूछताछ की थी। छापेमारी और गहन जांच के बाद उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने के संकेत दिए गए थे। ऐसे में उनकी गिरफ्तारी को लेकर अटकलें पहले से ही लगाई जा रही थीं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कोई भी नहीं बख्शा नहीं जाएगा : विजय शर्मा
इस मामले में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, लखमा के आबकारी मंत्री रहते FL-10 के नाम पर स्कैम किया गया। अपनी ही सरकार में कवासी लखमा ठग लिए गए। इसीलिए उनके साथ तब जो लोग थे, वे आज नहीं हैं। कानून अपना काम करेगा और कोई भी बख्शा नहीं जाएगा।

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका