उत्तरप्रदेश
Trending

Accident News Hamirpur : ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, दो युवकों की मौत

हमीरपुर । हमीरपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने स्टेट हाइवे से निकल रहे बाइक सवारों को रौंद डाला जिससे दो युवकों की मौके पर मौत हो गई वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये खबर भी पढ़ें : अगर आपको भी पैसे आकर्षित करने हैं तो कीजिए ये वास्तु टिप्स – Pratidin Rajdhani

घायलों को आननफानन इलाज के लिए सरकारी हास्पिटल भेजा गया है। दो युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर गुरुवार को पोस्टमार्टम कराने की तैयारी शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें : लॉस एंजिल्स के जंगल में लगी आग पर बोलीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा

ये खबर भी पढ़ें : नशे में लड़खड़ाकर धड़ाम से गिरीं मौनी रॉय,वीडियो हुआ वायरल

हमीरपुर जिले के मुस्करा थाना क्षेत्र के हमीरपुर-राठ स्टेट हाइवे में बिहुनीकला व धमना मोड़ के पास खेतों से घर लौट रहे बाइक सवार चार युवकों को बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे दो नाबालिग युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई व हीं दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये खबर भी पढ़ें : मूंगदाल से बनाएं टेस्टी और हेल्दी डिशेज

हादसे की सूचना पाते ही मुस्करा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सदर अस्पताल भेजा गया। मुस्करा थाना प्रभारी योगेश तिवारी ने गुरुवार को बताया कि अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से मुस्करा निवासी शरद यादव (17) पुत्र मुलायम सिंह यादव व कृष्ण कुमार उर्फ बबली (16) पुत्र ठाकुरदास अनुरागी की मौके पर मौत हो गई है जबकि सागर यादव (19) पुत्र मुलायम सिंह यादव व गोरख चरखारी महोबा निवासी दीपक पाल (18) पुत्र गोविन्द दास गंभीर रूप से घायल हो गए है।

ये खबर भी पढ़ें : हेल्दी रहने के लिए WHO ने कुछ टिप्स शेयर किए

घायलों को एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेजा गया है।

ये खबर भी पढ़ें : टीवीएस जुपिटर 110 2025, एक स्टाइलिश स्कूटर हुआ लॉन्च – Pratidin Rajdhani

वहीं ट्रक और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर हादसे की जांच कराई जा रही है। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चार लोगो में दो नाबालिग युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें : दिन का एक गाजर खाएं और देखें कमाल के फ़ायदे – Pratidin Rajdhani

मुस्करा थाना प्रभारी योगेश तिवारी ने बताया कि टक्कर के बाद मृतकों में कृष्ण कुमार उर्फ बबली का शव ट्रक में फंसा रहा। इसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया है। जिसकी तलाश कराई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें : स्क्विड गेम 2 का आ गया है नया सीज़न! क्या है नया इस बार – Pratidin Rajdhani

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper