RADA
जॉब - एजुकेशन

एनआईएसीएल असिस्टेंट एग्जाम एडमिट कार्ड जारी

नई दिल्ली। न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। एनआईएसीएल ने फेज 1 के लिए यह हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट newindia.co.in पर रिलीज किए हैं। इसलिए, परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को जरूरी डिटेल्स, जैसे-रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड एंटर करना होगा। इसके बाद, हॉल टिकट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए आसान स्टेप्स दिए जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके भी आसानी से इसे प्राप्त किया जा सकता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : आलिया भट्ट ने थाईलैंड वेकेशन से शेयर की फोटो, बिकिनी में ढाया कहर

एनआईएसीएल असिस्टेंट फेज 1 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट newindia.co.in पर जाना होगा। अब, रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करना होगा, अब एक नया पेज खुलेगा। अब Assistant लिंक पर क्लिक करें और फिर से एक नया पेज खुलेगा। यहां, लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। अब, आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसे भविष्य के लिए रख लें।

ये खबर भी पढ़ें : Philips TAT1169 रिव्यू: कैसे हैं फिलिप्स के ये ईयरबड्स

बता दें कि परीक्षा का आयोजन 27 जनवरी, 2025 को किया जाएगा। एग्जाम के सफल संचालन के बाद परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी की जाएगी। यह आधिकारिक वेसबाइट पर रिलीज की जाएगी। अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकेंगे।

ये खबर भी पढ़ें : स्क्विड गेम सीजन 3 अपडेट:नेटफ्लिक्स ने गलती से रिलीज की तारीख – Pratidin Rajdhani

एनआईएसीएल असिस्टेंट भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में प्रीलिम्स और मेन एग्जाम में शामिल है। कैंडिडेट्स को पहले फेज 1 क्लीयर होना होगा। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा। इसके बाद, उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को अंतिम चयन से पहले रीजनल लैंग्वेज टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : 124.7cc इंजन के साथ हीरो स्प्लेंडर 125 बनी नई बेस्ट माइलेज बाइक – Pratidin Rajdhani

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 500 सहायक पदों पर नियुक्तियां की जाएगी। इस वैकेंसी के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 17 दिसंबर, 2024 को शुरू हुई थी। वहीं, आवेदकों को 1 जनवरी, 2025 तक अप्लाई करने का मौका दिया गया था। वहीं, अब परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। इस संबंध में अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एनआईएसीएल की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : DIY कोलेजन है क्या?कुछ बातें जो आपको जाननी चाहिए – Pratidin Rajdhani

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका