छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर शहर के इस इलाके में 23 जनवरी की शाम को नहीं होगी जलापूर्ति, जानिए वजह

रायपुर। 23 जनवरी गुरूवार को रायपुरा के ओवर हेड टैंक की शील्ट सफाई किया जाना है, जिसमें सुबह की नियमित सप्लाई के बाद शील्ट सफाई के साथ – साथ कैमिकल ट्रीटमेंट , सभी चैंबरों की सफाई एवं पेंटिंग होगी। इसके लिए एजेंसी सतगुरु को सिल्ट सफाई के कार्य हेतु अनुबंधित किया गया है। उक्त शील्ट सफाई कार्य के चलते  23 जनवरी को रायपुरा ओवर हेडटैंक से संध्याकालीन जलआपूर्ति शाम को आंशिक प्रभावित रहेगी। रायपुर शहर की अन्य ओवर हेड टंकियों से जलप्रदाय व्यवस्था यथावत रहेगी।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper