छत्तीसगढ़
Trending

अनियंत्रित ट्रेलर के घर में घुसने से चार वर्षीय बालिका की मौत, 2 गंभीर

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना अंतर्गत लिम्हा गांव में बीती रात एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसा। हादसे में एक चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। रतनपुर पुलिस ने आरोपित ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ट्रेलर का चालाक टोल टैक्स बचाने के लिए गांव की सड़क का इस्तेमाल कर लिम्हा गांव से होकर कोरबा की तरफ गुजर रहा था। तभी ट्रेलर का ब्रेक फेल हो गया और वह सीधे एक घर में जा घुसा। घर में अनियंत्रित ट्रेलर घुसने से चार वर्षीय मासूम सौम्या की मौत हो गई, वहीं अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रतनपुर पुलिस ने आरोपित ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका