RADA
टेक्नोलॉजी

नई 2025 Honda Activa 110 हुआ लॉन्च

नई दिल्ली। नए साल 2025 के शुरुआत से ही होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया अपने पोर्टफोलियो को अपडेट करने में लगा हुआ है। अब कंपनी ने अपने पॉपुलर स्कूटर Honda Activa 110 को अपडेट किया है। इस स्कूटर को नए फीचर्स से अपडेट किया गया है। अभी तक कंपनी की तरफ से होंडा डियो, CB650R, CBR650R और लिवो को अपडेट किया जा चुका है। आइए जानते हैं कि अपडेटेड Honda Activa 110 में क्या नए फीचर्स दिए गए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : नई Royal Enfield Scram 440 भारत में हुई लॉन्च

क्या मिला नया?

इसके इंजन में जरूरी अपडेट किया गया है। इसके 109.51cc, सिंगल-सिलेंडर PGM-Fi इंजन के लिए OBD2B अनुपालन है। यह सेंसर ऑन-बोर्ड डायग्नोस्टिक (OBD) सिस्टम का हिस्सा हैं। इसका अपडेटेड इंजन अब 8 PS की पावर और 9.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह अब पहले से बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी देगी, क्योंकि अब इसका इंजन आइडलिंग इंजन स्टॉप सिस्टम के साथ अपडेट किया गया है। इसके इंजन को ट्रैफ़िक सिग्नल जैसे छोटे स्टॉप पर फ्यूल की खपत को कम करने के लिए डिजाइन किया गया है। ऐसी जगहों पर इंजन अपने आप ही बंद हो जाएगा। वहीं, इसे फिर से स्टार्ट करने के लिए आपको केवल थ्रॉटल ग्रिप को घुमाना होगा और स्कूटर स्टार्ट हो जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : Onion For Weight Loss: वेट लॉस के लिए डाइट में इस तरह से करें प्याज को शामिल

नए फीचर्स

नई 2025 Honda Activa 110 में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ नया 4.2-इंच TFT डिस्प्ले दिया गया है। इसमें राइडर्स को कॉल, टेक्स्ट अलर्ट और नेविगेशन जैसी कनेक्टिविटी फीचर्स की जानकारी मिलेगी। इसके साथ ही इसमें अब अपडेट टाइप-सी यूएसबी चार्जिंग पोर्ट को भी शामिल किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : Ranji Trophy में Rohit Sharma और Yashasvi Jaiswal की जोड़ी ने रचा इतिहास

वेरिएंट

2025 Honda Activa को तीन वेरिएंट में लेकर आया गया है, जो STD, DLX और H-Smart है। इसके DLX वैरिएंट में अब अलॉय व्हील को शामिल किया गया है। यह अब दिखने में काफी हद तक आउटगोइंग मॉडल जैसी दिखने लगी है। इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट में हैलोजन हेडलैंप को शामिल किया गया है। वहीं, इसके DLX और H-Smart वैरिएंट में LED हेडलैम्प दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : प्रयागराज में अदाणी परिवार की सास-बहू ने महा प्रसाद रसोई में की सेवा

कलर ऑप्शन

2025 Honda Activa को 6 नए कलर में लेकर आया गया है, जो पर्ल प्रेशियस व्हाइट, डिसेंट ब्लू मेटैलिक, पर्ल इग्नियस ब्लैक, मैट एक्सिस ग्रे मैटेलिक, रेबेल रेड मेटैलिक और पर्ल साइरन ब्लू है। इसके OBD2B-अनुरूप इंजन को छोड़कर बाकी हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : 5 हजार मैं घूम सकते है ये 7 जगहें – Pratidin Rajdhani

इसमें अंडर बोन फ्रेम लगाया गया है, जिसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और यूनिट स्विंग 3-स्टेप एडजस्टेबल रियर सस्पेंशन के शामिल किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : हीरो मोटोकॉर्प की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक हीरो स्प्लेंडर प्लस

कीमत

2025 Honda Activa अपडेट होने के साथ ही इसकी कीमत भी थोड़ी ज्यादा हो गई है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 80,950 रुपये है। वहीं, मौजूदा की कीमत 78,684 रुपये है। इसका सीधा मतलब है कि Honda Activa की कीमत में 2,266 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें : Jalgaon Train Accident: पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका