
ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में लगातार दबाव बना रहा। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। वहीं एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ये खबर भी पढ़ें : नई Royal Enfield Scram 440 भारत में हुई लॉन्च
अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली होती रही, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक लाल निशान में बंद हुए। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,101.77 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने में 0.49 प्रतिशत टूट कर 19,956.29 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया।
ये खबर भी पढ़ें : WhatsApp Features: वॉट्सएप के इन नए फीचर्स के बारे में नहीं सुना , जरूर चेक करें
डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 136.74 अंक यानी 0.31 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 44,285.52 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।
ये खबर भी पढ़ें : Onion For Weight Loss: वेट लॉस के लिए डाइट में इस तरह से करें प्याज को शामिल
यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार होता रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.74 प्रतिशत फिसल कर 8,502.35 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह डीएएक्स इंडेक्स ने 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,394.93 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। दूसरी ओर, सीएसी इंडेक्स 0.44 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,927.62 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
ये खबर भी पढ़ें : Ranji Trophy में Rohit Sharma और Yashasvi Jaiswal की जोड़ी ने रचा इतिहास
एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 4 के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 2 सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में बने हुए हैं। ताइवान, कोरिया और इंडोनेशिया के स्टॉक एक्सचेंज में छुट्टी होने के कारण ताइवान वेटेड इंडेक्स, कोस्पी इंडेक्स और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स में कोई कारोबार नहीं हो रहा है। अभी तक के कारोबार में हैंग सेंग इंडेक्स 182.10 अंक यानी 0.91 प्रतिशत की मजबूती के साथ 20,248.29 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.30 प्रतिशत उछल कर 3,262.36 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।
ये खबर भी पढ़ें : हीरो मोटोकॉर्प की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक हीरो स्प्लेंडर प्लस
दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 159.50 अंक यानी 0.69 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,971.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 105.96 अंक यानी 0.27 प्रतिशत टूट कर 39,826.02 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।
ये खबर भी पढ़ें : क्या है गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के बीच केअंतर
इसके अलावा स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.14 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 3,798.75 अंक के स्तर पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.15 प्रतिशत फिसल कर 1,351.98 अंक के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें : भारत की आजादी के नायक सुभाष चंद्र बोस के ये 10 नारे

