RADA
छत्तीसगढ़
Trending

CG Big Breaking : साय सरकार ने किसानों काे दी बड़ी राहत ,धान बेचने पंजीकृत पात्र किसानों को अतिरिक्त टोकन जारी करने दिए आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 14 नवंबर से जारी है। खरीदी की अंतिम तारीख 31 जनवरी रखी गई है। इसी बीच कुछ क्षेत्रों में कुछ किसानों के धान नहीं बेच पाने संबंधी खबरें मिलने पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने पात्र किसानों को एक और टोकन देने के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश आज बुधवार काे खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभाेक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धान खरीदी  की तिथि बढ़ाने को लेकर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अभी धान खरीद की तिथि बढ़ाने की जरूरत नहीं है। न हीं अभी तक किसानों की ओर से ऐसी कोई मांग आई है। उनहोंने कहा कि, 31 जनवरी तक धान खरीदी होनी है, आज 29 जनवरी है दो दिन और है। पिछले साल का रिकॉर्ड था उससे भी अधिक खरीद हुई है। राज्य के कुछ क्षेत्राें में धान बेचने से वंचित किसानों के परेशान होने की खबरों पर तुरंत एक्शन लेते हुए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव ने आदेश पात्र किसानों को अतिरिक्त टोकन आवंटन के आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के बाद माना जा रहा है कि, अब किसी भी किसान को अपना धान बेचने में कोई परेशानी नहीं होगी।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका