व्यापार
Trending

Gold Price Today : गाेल्ड प्रेमियाें के लिए खुशखबरी, सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें आज का ताजा भाव

नई दिल्ली । घरेलू सर्राफा बाजार लगातार गिरावट का रुख बना हुआ है। सोने के भाव में आज 300 रुपये से लेकर 320 प्रति 10 ग्राम तक की कमजोरी दर्ज की गई। कीमत में गिरावट आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 81,920 रुपये से लेकर 82,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।ये खबर भी पढ़ें : नई Royal Enfield Scram 440 भारत में हुई लॉन्च

इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 75,090 रुपये से लेकर 75,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में भी आज मामूली कमजोरी आई है, जिसके कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में ये चमकीली धातु आज 96,300 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।ये खबर भी पढ़ें : RRB भर्ती 2025: रेलवे ने 32,000 से अधिक पदों के लिए भर्ती शुरू की

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 82,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 75,240 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।ये खबर भी पढ़ें : Ranji Trophy में Rohit Sharma और Yashasvi Jaiswal की जोड़ी ने रचा इतिहास

वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 81,920 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 75,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।ये खबर भी पढ़ें : Onion For Weight Loss: वेट लॉस के लिए डाइट में इस तरह से करें प्याज को शामिल

इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 81,970 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 75,140 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 81,920 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 75,090 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 81,920 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 75,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 82,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 75,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 81,970 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 75,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 82,070 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 75,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।ये खबर भी पढ़ें : धन प्राप्ति के लिए कौन-से तेल का दीपक जलाना चाहिए? – Pratidin Rajdhani

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 81,920 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 75,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।ये खबर भी पढ़ें : 5 हजार मैं घूम सकते है ये 7 जगहें – Pratidin Rajdhani

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper