छत्तीसगढ़
Trending

राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह आज सरगुजा और सूरजपुर जिले के दौरे पर  

दोनों जिला मुख्यालयों में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेंगे

रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त आज राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के साथ सरगुजा और सूरजपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह इस दौरान उक्त दोनों जिलों में नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर स्थापित स्ट्रांग रूम एवं मतदान केन्द्रों की व्यवस्था का जायजा लेंगे। श्री सिंह दोनों जिलों में संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं रिटर्निंग ऑफिसर की बैठक लेकर निर्वाचन की प्रक्रिया और तैयारियों की स्थिति की समीक्षा करेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य निर्वाचन आयुक्त  अजय सिंह, राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के साथ आज रायपुर एयरपोर्ट से राजकीय विमान/हेलीकॉप्टर से अम्बिकापुर जाएंगे और वहां पूर्वान्ह 11 बजे से 12 बजे तक स्ट्रांग रूम, मतदान केन्द्रों का मुआयना तथा जिला मुख्यालय में संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं रिटर्निग ऑफिसर की बैठक लेकर निर्वाचन प्रक्रिया और तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
राज्य निर्वाचन आयुक्त  अजय सिंह, अम्बिकापुर से दोपहर 12 बजे सड़क मार्ग से सूरजपुर जाएंगे और वहां दोपहर एक बजे से 2 बजे तक स्ट्रांग रूम, मतदान केन्द्रों का जायजा लेने के बाद जिला मुख्यालय में संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं रिटर्निंग ऑफिसर की बैठक लेकर निर्वाचन के संबंध में प्रशासनिक तैयारियों पर चर्चा करेंगे। इसके पश्चात राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री सिंह सूरजपुर से अम्बिकापुर जाएंगे और वहां से हवाई मार्ग से संध्या 5 बजे रायपुर लौट आएंगे।

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका