छत्तीसगढ़मध्यप्रदेश
Trending

महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन पलटा, एक महिला की मौत, 5 घायल   

मैहर । मध्य प्रदेश के मैहर में रविवार अलसुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हाे गया। यहां प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन अनियंत्रित हाेकर पलट गया। इस हादसे में एक महिला श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : क्या है गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के बीच केअंतर

बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें : नई Royal Enfield Scram 440 भारत में हुई लॉन्च

ये खबर भी पढ़ें : Onion For Weight Loss: वेट लॉस के लिए डाइट में इस तरह से करें प्याज को शामिल

जानकारी अनुसार महाराष्ट्र के कुछ लाेग प्रयागराज महाकुंभ गए हुए थे। श्रद्धालुओं का समूह प्रयागराज महाकुंभ से काशी और अयोध्या के दर्शन करते हुए महाराष्ट्र लौट रहा था। इस दाैरान रविवार सुबह करीब पांच बजे एनएच 30 पर चौरसिया ढाबे के पास वाहन अनियंत्रित हाेकर पलट गया। हादसे में नागपुर की मंगला एकनाथ चकवार (72) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 5 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब ड्राइवर को झपकी आ गई और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

ये खबर भी पढ़ें : प्रयागराज में अदाणी परिवार की सास-बहू ने महा प्रसाद रसोई में की सेवा

नादन देहात के टीआई एन बंजारे ने बताया कि, महाराष्ट्र नंबर एमएच 29 एआर 4180 की तूफान जीप में कुल 10 लोग सवार थे। ड्राइवर को अचानक झपकी आने से तेज रफ्तार वाहन हाईवे से उतरकर पलट गया।

ये खबर भी पढ़ें : टाटा हैरियर ईवी का भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में

वाहन में सवार गजानन ने बताया कि हादसे से दो घंटे पहले ही ड्राइवर को आराम करने की सलाह दी गई थी, लेकिन वह नहीं माना। सभी लोग प्रयागराज के महाकुंभ में स्नान करने के बाद महाराष्ट्र के यवतमाल जा रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें : Ranji Trophy में Rohit Sharma और Yashasvi Jaiswal की जोड़ी ने रचा इतिहास

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका