
इस रेसिपी से तैयार करें मिक्स वेज अचार , साल भर लेते रहें इसके स्वाद का जायका
नई दिल्ली। सर्दियों का मौसम अब लगभग खत्म होने वाला है। ऐसे में अब कुछ ही दिनों इस मौसम में मिलने वाली सब्जियां बाजार में आनी बंद हो जाएगी। अगर आपने अभी तक इन सब्जियों से बनने वाला टेस्टी मिक्स वेज अचार ट्राई नहीं किया है, जो जल्दी भी इसे बनाकर तैयार कर लें। सर्दियों में ढेर सारी फ्रेश सीज़नल सब्जियां मिलती हैं। इन्हीं सब्जियों से बनाएं मिक्स वेज पिकल जिसमें गाजर, मूली, अदरक और मिर्ची का इस्तेमाल करें।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ये खबर भी पढ़ें : स्वस्थ खानपान से पाएं हाई बीपी से राहत!
मिक्स वेज पिकल या अचार का मेल एक बेहद टेस्टी और चटपटा मेल है, जिसे आप रोजाना पराठे, पूरी, कचौड़ी या पुलाव के साथ एंजॉय कर सकते हैं। सर्दियों में मिलने वाली खास सब्जियों से मिलकर बना ये अचार स्वाद में साथ हेल्थ भी परोसता है। इसे बनाना बेहद आसान है। चॉपिंग और कुकिंग टाइम कुल मिलाकर आधे से एक घंटे में इसे तैयार किया जा सकता है। चलिए बनाते हैं विंटर स्पेशल मिक्स वेज पिकल, आज ही ट्राई करें ये रेसिपी-
ये खबर भी पढ़ें : आइये देखें कि दुनिया भर में वेलेंटाइन डै दिन कैसे मनाया जाता है
सामग्री
- सीजनल सब्जियां (गाजर, मूली, गोभी आदि)
- काली सरसों
- पीली सरसों
- जीरा
- धनिया के बीज
- अजवाइन
- मेथीदाना
- सौंफ
- कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
- हल्दी पाउडर
- कलौंजी
- सरसों तेल
- नमक
ये खबर भी पढ़ें : बिलासपुर हाईकोर्ट ने अरपा नदी को लेकर जताई चिंता, सचिव से मांगा शपथ पत्र
बनाने का तरीका
- सभी सीजनल सब्जियां जैसे गाजर, मूली, हरी मिर्च और अदरक कलेक्ट करें।
- गाजर को छील कर लंबे पतले टुडू में काट लें।
- मूली की भी पत्तियां साफ कर के इसे छील कर धुल लें और लंबा पतला काट लें।
- लंबी हरी मिर्च को बीच से दो टुकड़े में काटें और फिर दोनों टुकड़ों को ऊपर से नीचे तक चीर दें।
- अदरक को धुल कर साफ करें और इसके लंबे बारीक टुकड़े काटें।
- कढ़ाई गर्म करें और इसमें काली सरसों, पीली सरसों, जीरा, धनिया के दाने, अजवाइन, मेथी दाने और सौंफ डालें और सभी मसालों को ड्राई रोस्ट करें।
ये खबर भी पढ़ें : विटामिन बी12 के शाकाहारी स्रोत और बेहतर अवशोषण के लिए सुझाव
- रोस्ट करने के बाद इन्हें ठंडा होने दें।
- जब मसाले ठंडे हो जाएं तब इन्हें मिक्सर जार में डाल कर दरदरा पीस लें।
- पिसे हुए मसाले को प्लेट में ट्रांसफर करें।
- इसमें कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और कलौंजी डालें और अच्छे से मिक्स करें।
कढ़ाई में सरसों तेल गर्म करें। - गर्म तेल में कटी हुई गाजर, मूली, अदरक और हरी मिर्च डालें।
- धीमी आंच पर अच्छी तरह मिलाएं।
ये खबर भी पढ़ें : CG Big Breaking : छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव : राज्य में 4 बजे तक 68.1% मतदान
- अचार का तैयार किया हुआ मसाला डालें और हल्का सा पकाएं।
- गैस बंद करें और फिर नमक और सिरका डालें।
- अच्छे से मिक्स करें और अचार को ठंडा होने दें।
ये खबर भी पढ़ें : विक्रांत मैसी ने पहली बार दिखाया अपने बेटे का चेहरा
- ठंडा होने पर शीशे की जार में डाल कर स्टोर कर सकते हैं।
- चटपटा मिक्स वेज अचार तैयार है।
- सर्दियों की सीज़नल सब्जियां जैसे गोभी और मटर जैसी सब्जियां भी इसमें मिलाई जा सकती हैं।
ये खबर भी पढ़ें : आपकी रानी बेटी के लिए ऐसे नाम जो बड़े ही खूबसूरत

