RADA
छत्तीसगढ़
Trending

बालोद निकाय में 10 वर्ष बाद भाजपा वापसी,  भाजपा नेतृत्व और सरकार की नीतियों पर जनता ने लगाई  मुहर : रिकेश सेन  

भिलाई नगर। बालोद नगर पालिका चुनाव प्रभारी और वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अधिकांश सीटों पर जीत दर्ज की है। इस चुनावी नतीजे ने प्रदेश की राजनीति में बड़ा संदेश दिया है। जनता ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और उनकी सरकार की नीतियों पर मुहर लगाई है। श्री सेन ने कहा कि बीजेपी के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया, साथ ही संगठन ने कुशल रणनीति के तहत चुनाव के दौेरान काम किया। बीजेपी की निर्णायक जीत उसी का परिणाम है। बीजेपी सरकार के कार्यों से लोगों का भरोसा बढ़ा है, हमारी सरकार अब और अधिक उत्साह के साथ जन आकांक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेगी। इन नतीजों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि छत्तीसगढ़ की जनता ने बीजेपी को स्थानीय स्तर पर भी पूरी तरह स्वीकार कर लिया है जबकि कांग्रेस की स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विधायक रिकेश सेन ने 10 वर्षों के बाद बालोद में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराने तथा नगर पालिक निगम भिलाई के उप चुनाव में वार्ड-35 और वार्ड-24 से भाजपा प्रत्याशियों को एकतरफा जिताने के लिए क्षेत्र की जनता का आभार जताया है। श्री सेन ने कहा कि नगर पालिका परिषद बालोद में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी प्रतिभा चौधरी ने भाजपा का परचम लहरा दिया है, वो एक से लेकर 20 वार्ड तक सभी वार्डों में अध्यक्ष प्रत्याशी के रूप में अव्वल रहीं। पार्षदों के मामले में भी भाजपा का प्रदर्शन बेहतर रहा और 10 वार्ड में भाजपा प्रत्याशी जीते हैं। उन्होंने नगर पालिका परिषद बालोद के विजयी कमलेश सोनी, प्रीतम यादव, दीपक जैन, राजू पटेल, सुनीता बिल्ला मनहर, आशा पटेल, गोकुल ठाकुर, गोमती बाई, गिरजेश गुप्ता, श्यामा यादव तथा भिलाई निगम उप चुनाव वार्ड-24 में प्रदीप सेन तथा स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका