RADA
छत्तीसगढ़
Trending

सड्डू के 3200 किलोलीटर क्षमता के ओवर हेड टैंक की सील्ट की सफाई सुबह की नियमित जल आपूर्ति पश्चात की गई

रायपुर। आज रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम रायपुर के जल कार्य विभाग द्वारा सड्डू के 3200 किलोलीटर क्षमता वाले ओवर हेड टैंक की सील्ट की सफाई का कार्य अभियानपूर्वक करवाया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सड्डू के ओवर हेड टैंक में सुबह की नियमित जलापूर्ति करने के पश्चात ओवर हेड टैंक की सफाई का कार्य करते हुए सील्ट की सफाई के साथ – साथ कैमिकल ट्रीटमेंट , सभी चेम्बरों की सफाई एवं पेंटिंग का आवश्यक कार्य किया गया। यहाँ यह उल्लेखनीय है कि इस कार्य के लिए पूर्व में नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत सतगुरु एजेंसी और सेफ क्लीन एजेंसी को ओवर हेड टैंक की सील्ट सफाई हेतु रायपुर नगर पालिक निगम के जल कार्य विभाग द्वारा अनुबंधित किया गया है। सड्डू के ओवर हेड टैंक में सील्ट की सफाई का कार्य अनुबंधित एजेंसी के माध्यम से आज सुबह 9 बजे प्रारम्भ कर दोपहर 2 बजे तक पूर्ण कर लिया गया। दिनांक 25 फरवरी 2025 को नगर पालिक निगम रायपुर के जल कार्य विभाग द्वारा 5100 किलोलीटर क्षमता वाले मोतीबाग ओवर हेड टैंक की सील्ट की सफाई सुबह की नियमित जलापूर्ति करने के पश्चात की जाएगी।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका