पंजाब

पंजाब में ड्रग तस्करी के आरोपित के घर पर चला बुलडोजर

पंजाब पुलिस ने शुरू किया वॉर ऑन ड्रग्स अभियान

चंडीगढ़। हरियाणा व उत्तर प्रदेश के बाद पंजाब सरकार ने भी सोमवार की देररात नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर एक आरोपित के घर पर बुलडोजर चलवा दिया है। मंगलवार को पंजाब विधानसभा में दूसरे दिन का सत्र शुरू होने से पहले पंजाब सरकार ने यह जानकारी दी गई।

ये खबर भी पढ़ें : स्वस्थ खानपान से पाएं हाई बीपी से राहत!

पंजाब पुलिस ने एक वीडियो जारी कर इस मामले की जानकारी साझा करते हुए बताया कि पंजाब पुलिस ने तलवंडी इलाके में यह कार्रवाई की गई है।

ये खबर भी पढ़ें : विटामिन बी12 के शाकाहारी स्रोत और बेहतर अवशोषण के लिए सुझाव

तलवंडी के ड्रग माफिया सोनू के घर को गिरा दिया गया है। सोनू तीन साल से ड्रग तस्करी में लिप्त था और उसके खिलाफ पंजाब के विभिन्न थानों में छह एफआईआर दर्ज हैं।

ये खबर भी पढ़ें : बिलासपुर हाईकोर्ट ने अरपा नदी को लेकर जताई चिंता, सचिव से मांगा शपथ पत्र 

पुलिस का मानना है कि उक्त संपत्ति ड्रग्स बेचकर बनाई गई है। पंजाब पुलिस की इस कार्रवाई के बाद सरकार ने इसे नया नाम दिया है।

ये खबर भी पढ़ें : आपकी रानी बेटी  के लिए ऐसे नाम जो बड़े ही खूबसूरत

पंजाब पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा कि वॉर ऑन ड्रग्स के तहत पंजाब सरकार की यह बड़ी कार्रवाई है। साथ ही उन ड्रग्स बेचने वालों को चेतावनी है। अगर कोई भी तस्करी करता मिलेगा तो उसके खिलाफ भी ऐसा कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें : आइये देखें कि दुनिया भर में वेलेंटाइन डै दिन कैसे मनाया जाता है

Back to top button