RADA
छत्तीसगढ़
Trending

CG News: अग्रवाल ग्लोबल इंफ्राटेक प्रा.लि. के संचालकों ने 21 करोड़ की अघोषित आय सरेंडर की

रायपुर। आयकर अन्वेषण जबलपुर के नेतृत्व में स्टील पावर, रियल इस्टेट कारोबारी फर्म और बीएमएस ग्रुप में आयकर छापे की कार्रवाई तीसरे दिन भी जारी है। आयकर अधिकारी रायपुर , जगदलपुर और रायगढ़ में दस्तावेज और डिजिटल रिकार्ड की जांच कर रहे हैं ।ये खबर भी पढ़ें : अगर आप लेना चाहते हैं स्मार्ट वॉच कम बजट में Boat प्रीमियम लुक

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जबकि पिछले दो दिनों की आयकर विभाग की जांच एवं सर्वे के बाद रायपुर के ऐश्वर्या चेम्बर तेलीबांधा स्थित ,रोड-ब्रिज और कारीडोर निर्माण से जुड़ी अग्रवाल ग्लोबल इंफ्राटेक प्रा.लि. के संचालकों ने 21 करोड़ रुपये की अघोषित आय सरेंडर की है। आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार सर्वे टीम का नेतृत्व आयकर उपायुक्त राहुल मिश्रा ने कर रहे हैं।ये खबर भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में वित्तीय क्रांति! सालाना 50 करोड़ की बचत से बढ़ेगी विकास की रफ्तार

अधिकारियों के अनुसार बुधवार से जारी दो दिन की जांच में वित्तीय अनियमितताओं के उजागर होने के बाद संचालकों ने अघोषित आय स्वीकार की है। जांच में खर्चे ज्यादा दिखाए जाने और लाभ कम दर्शाने के भी प्रमाण मिले हैं । आयकर की टीम ने दस्तावेजों के साथ मोबाइल, लैपटाप के डिजिटल डेटा का की पूरी जानकारी एकत्र की है।ये खबर भी पढ़ें : Live: रायपुर के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदगणों का शपथ ग्रहण समारोह

संचालकों को 15 मार्च तक अग्रिम कर के रूप में करीब साढ़े छह करोड़ रुपये जमा करने कहा गया है। संचालकों का बयान भी दर्ज किया गया है। अग्रवाल ग्लोबल इंफ्राटेक प्रा.लि. प्रोजेक्ट छत्तीसगढ़ के साथ ही महाराष्ट्र और झारखंड में भी कार्यरत है।ये खबर भी पढ़ें : मिर्जापुर जैसी धांसू वेब सीरीज़, जो रखेगी आपको सीट से चिपकाए!

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार अग्रवाल ग्लोबल इंफ्राटेक प्रा.लि. में यह कार्रवाई मुख्य आयकर आयुक्त श्रीमती अपर्णा करण, प्रधान आयकर आयुक्त प्रदीप कुमार हेडाऊ और संयुक्त आयकर आयुक्त वीरेन्द्र कुमार सिंह के निर्देश पर की गई है।ये खबर भी पढ़ें : CG News : रायपुर में हाेने वाले दाे दिवसीय राहगीर दिवस स्थगित

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका